फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   terror attack, saheed rocky family demand one crore rupees at government

शहीद के परिवार ने मांगे एक करोड़ और 2 सरकारी नौकरी

Sun, 09 Aug 2015 08:06 AM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
terror attack, saheed rocky family demand one crore rupees at government

उधमपुर में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए रॉकी के परिजनों ने अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया ने मांगपत्र देकर मांग की कि उन्हें एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, पेट्रोल पंप और रॉकी के भाई तथा बहन को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही गांव का मुख्यद्वार और स्टेडियम रॉकी के नाम पर बने।

विज्ञापन


इसके अलावा गांव फतेगढ़ तुंबी में मंजूर सरकारी कॉलेज भी उसके नाम पर हो। कटारिया शनिवार को रामगढ़ माजरा में रॉकी के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। उन्होंने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। कटारिया के साथ, मुख्य संसदीय सचिव नायब सैनी, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भी रॉकी के परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन


कटारिया ने शहीद रॉकी के परिवार से कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी पार्टी परिवार के साथ है। उनका प्रयास है कि वह मुख्यमंत्री को भी गांव रामगढ़ माजरा में लाएं व परिजनों से मिलवाएं। उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री से विस्तार से बात की है। वह कोशिश करेंगे कि परिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलाया जाए। उन्होंने कहा कि रॉकी की शहादत को वह सलाम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज को रॉकी का नाम देने की भी रखी मांग

terror attack, saheed rocky family demand one crore rupees at government

रॉकी गांव रामगढ़ माजरा का सपूत ही नहीं, बल्कि पूरे देश का वीर सपूत है। उन्होंने कहा कि यह रॉकी की ही बहादुरी का परिचय है कि कसाब के बाद नावेद पाकिस्तानी आतंकवादी को पकड़ने में सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि वे संसद के अपने बड़े नेताओं व गृहमंत्री राजनाथ से विचार-विमर्श कर परिवार को हरसंभव मदद दिलाने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर एसडीएम बिलासपुर पूजा चांवरिया, डीएसपी सुभाष चद, तहसीलदार सुरेश कुमार, एसएचओ दलीप सिंह, ग्राम सचिव राजेश, विजयंत अशोक मेहता, सुभाष तुंबी  मौजूद रहे।

धन्य है ऐसी मां...
सांसद रतनलाल कटारिया व मुख्य संसदीय सचिव नायब सैनी तथा यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा शहीद रॉकी की मां अग्रेजों व बहन नेहा से भी मिले और उन्हें हिम्मत रखने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसा पुत्र हर किसी माता की कोख से जन्म नहीं लेता है। उन्होंने कहा कि धन्य है ऐसी माता जिन्होंने ऐसे सपूत को जन्म दिया। उन्होंने रॉकी की बहन नेहा को भी सांत्वना दी और उन्हें अच्छी पढ़ाई करने को कहा और उन्हें सरकारी नौकरी का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed