{"_id":"58d15efa4f1c1b8e161a1834","slug":"terror-alert-on-the-moving-trains-and-stations-alert-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनालः ट्रेन और स्टेशनों पर आतंकी हमले की आशंका, अलर्ट जारी सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनालः ट्रेन और स्टेशनों पर आतंकी हमले की आशंका, अलर्ट जारी सुरक्षा बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट जारी
- फोटो : अमर उजाला
चलती ट्रेन और स्टेशनों पर आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। यह हमला वेंडर और भिखारी के रूप में आए आतंकी कर सकते हैं। इस संबंध में खुफिया विभाग और मुंबई पुलिस द्वारा रेलवे सुरक्षा बल को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अलर्ट जारी होने के साथ ही सीआरपीएफ ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के साथ ही ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी है। खुफिया विभाग और मुंबई पुलिस द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी पूरे देश में चलती ट्रेन और स्टेशन पर भीड़ को निशाना बना सकते हैं। इस बार हमला करने के लिए आतंकी खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडर और भिखारी के रूप में ट्रेन व स्टेशन पर भीड़ को निशाना बना सकते हैं।
स्टेशन पर जांच के साथ-साथ यहां से आने-जाने वाली ट्रेनों में भी गहन तलाशी ली गई। इस दौरान सीआरपीएफ ने पठानकोट एक्सप्रेस में अवैध रूप से खाद्य पदार्थ बेचते दो वेंडरों को भी हिरासत में लिया।