फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tension over the admission of children of parents have started

दाखिले के लिए भागदौड़ शुरू, जानिए कब जारी होगा एडमिशन शेडयूल?

Tue, 01 Nov 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Nov 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
Tension over the admission of children of parents have started
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़ के 70 से अधिक प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए नवंबर महीने कॉमन एडमिशन शेडयूल जारी होगा,  लेकिन बच्चों के दाखिले को लेकर अभिभावकों की टेंशन शुरू हो गई है। स्कूलों में सीटों के मुकाबले 10 से 12 गुना अधिक आवेदन से पसंद के स्कूल में दाखिले की गारंटी नहीं है। ऐसे में अभिभावकों को 4 से 5 स्कूलों में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


अभिभावकों ने स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले की जानकारी के लिए अभी से भागदौड़ शुरू कर दी है।हर रोज 5 से 7 अभिभावक प्राइवेट स्कूलों में पहुंचकर या फोन पर दाखिले के बारे में जानकारी मांग रहे हैं। स्कूल प्रबंधकों ने अभिभावकों को लगातार स्कूल वेबसाइट पर अपडेट रहने को कहा है।
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों ने आवेदन फार्म देने बंद कर दिए हैं। अभिभावक स्कूल वेबसाइट से फार्म अपलोड कर निर्धारित फीस जमा करते हैं। शहर के कॉन्वेंट स्कूलों में आवेदन को लेकर कड़े नियम हैं। अभिभावकों को लीगल साइज पेज पर ही आवेदन करना होगा। फैमिली फोटो के साथ बच्चे की फोटो पर तिथि भी होनी जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए भागदौड़ शुरू
नौनिहालों के दाखिले के लिए सभी स्कूलों द्वारा बर्थ सर्टिफिकेट और रेजीडेंस प्रूफ अनिवार्य है। जानकारी अनुसार पिछले कुछ दिनों से यूटी के सेक्टर-17 स्थित बर्ड एंड डेथ सर्टिफिकेट दफ्तर में बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट की जानकारी के लिए पूछताछ बढ़ गई है। अधिकतर स्कूल चंडीगढ़ के स्थायी निवासी बच्चों को ही दाखिले में प्राथमिकता देते हैं। इकोनॉमिकल वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) कोटे के तहत स्कूल के एक किलोमीटर दायरे के अंदर के स्टूडेंट्स को ही दाखिला दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed