फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tender of Medical Store at 90.10 lakh per month in PGI Emergency

पीजीआई इमरजेंसी में मेडिकल स्टोर का 90.10 लाख प्रतिमाह पर टेंडर

Wed, 14 Jul 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Tender of Medical Store at 90.10 lakh per month in PGI Emergency
चंडीगढ़। पीजीआई इमरजेंसी में मेडिकल स्टोर का टेंडर कर दिया गया है। पीजीआई प्रशासन ने पिछले साल की तुलना में कम किराए पर दुकान अलॉट की है। इस बार मेडिकल स्टोर 90.10 लाख रुपये अतिरिक्त जीएसटी के साथ मासिक किराए पर दी है, जबकि पिछली बार 1.48 करोड़ में जीएसटी भी शामिल रहा था। कम कीमत पर दुकानें अलॉट होने पर उम्मीद जताई जा रही है कि इसका लाभ मरीजों को मिलेगा। उन्हें रियायती दर पर दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि इतना भारी-भरकम किराया भरने वाले सस्ते दाम पर दवाइयां कहां बेचेंगे।
विज्ञापन

दुकान संचालक के खिलाफ थीं तमाम शिकायतें
इससे पहले जिस व्यक्ति को दुकान का टेंडर दिया गया था, उसकेखिलाफ तमाम शिकायतें भी मिली थीं। दुकान संचालक पर मरीजों को कई गुना ज्यादा दाम पर दवाइयां व चिकित्सकीय उपकरण बेचे जाने का आरोप है। उसकी शिकायत पीजीआई प्रशासन के साथ ही पीएमओ तक की जा चुकी है। पीजीआई प्रशासन उन मामलों पर जांच कर रहा है।
विज्ञापन

अब तक कितना किराया रहा
2016-17 76 लाख, जीएसटी अतिरिक्त
2017-18 76 लाख, जीएसटी अतिरिक्त
2018-19 1.35 करोड़, जीएसटी अतिरिक्त
2019-20 1.35 करोड़, जीएसटी अतिरिक्त
2020-21 1.48 करोड़, जीएसटी अतिरिक्त
2021-22 90.10 लाख, जीएसटी अतिरिक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed