फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tender for supply of water for 24 hours in Manimajra

मनीमाजरा में कब और कैसे आएगा पानी.. जानने के लिए पढ़ें

Tue, 09 Feb 2021 01:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tender for supply of water for 24 hours in Manimajra
चंडीगढ़। मनीमाजरा में सातों दिन 24 घंटे पेयजल आपूर्ति पायलट प्रोजेक्ट योजना के तहत स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 7वीं बार टेंडर किया है। इससे पहले पांच बार कोई कंपनी नहीं आई थी। छठी बार में एक ही कंपनी बचने से टेंडर फिर से करना पड़ा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की ओर से 162.90 करोड़ की लागत से मनीमाजरा में सातों दिन 24 घंटे पेयजलापूर्ति के लिए योजना बनाई गई है। इसके लिए पहले पांच बार टेंडर हो चुका है, लेकिन कोई कंपनी रुचि नहीं दिखा रही। हालांकि, स्मार्ट सिटी अपने स्तर पर ही डीपीआर में कई बदलाव कर चुकी है, बावजूद इसके कंपनियां रुचि नहीं दिखा रही हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पहले टेंडर में एक ही कंपनी के हिस्सा लेने वाली शर्त थी। इस शर्त को हटाकर एक साथ पार्टनरशिप में दो कंपनियों के हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी गई थी। इस शर्त के बाद भी टेंडर कॉल करने पर कोई कंपनी नहीं आई। इसके बाद टेंडर भरने वाली कंपनियों ने भी कुछ आपत्तियां लगा दीं। उनके अधिकारियों का कहना था कि पिछले पांच साल घाटे में रहने वाली कंपनियों की शर्त को भी हटाया जाए। इस प्रोजेक्ट में मनीमाजरा में 2577 मीटर और पाइपलाइन बिछाई जानी है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि बात नहीं बनी तो पांच साल के घाटे वाली शर्त को हटाने के लिए कमेटी के सामने प्रस्ताव रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed