फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tender for Food Stalls on Chandigarh Railway Station

खुशखबरीः चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को मिलेगा खाने-पीने का सामान, खुल गए टेंडर

Thu, 13 Feb 2020 12:23 PM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, चंडीगढ़
दीपक शाही, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 13 Feb 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Tender for Food Stalls on Chandigarh Railway Station
फ्रूट स्टॉल - फोटो : अमर उजाला
अब चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन आने वाले रेल यात्रियों को ताजे फलों का जूस मिलेगा। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर वन पर फ्रूट स्टॉल खोला गया है। वहीं फरवरी से रेलवे स्टेशन के बाहर फूड प्लाजा खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


फूड प्लाजा खुलते ही यात्रियों को 24 घंटे गर्मागर्म मनपसंद व्यंजन और लजीज पकवान का स्वाद मिलेगा। इसके अलावा फूड प्लाजा खुलने के बाद चाय, कॉफी, स्नेक्स और फास्ट फूड की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस फूड प्लाजा में एयर कंडिशन की सुविधा भी होगी। इसमें यात्रियों को शाकाहारी और मासांहारी दोनों तरह का खाना मिलेगा।
विज्ञापन


2 साल से बंद पड़ा है फूड प्लाजा
सरकारी लापरवाही और अधिकारियों की आधी-अधूरी योजनाओं के चलते रेल यात्रियों के खाने-पीने की सुविधा छिन गई हैं। वर्तमान में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक भी खाने पीने का बेहतर स्टॉल नहीं है। जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर रोजाना आने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी होती है। बता दें कि अगस्त 2017 से रेलवे स्टेशन का फूड प्लाजा बंद पड़ा था। अब नए सिरे से इसपर काम शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सात स्टॉल खोलने की तैयारी, टेंडर खुले

Tender for Food Stalls on Chandigarh Railway Station
फ्रूट स्टॉल - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर टी स्टॉल खालने की तैयारी इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (आईआरएसडीए) की ओर से की जा रही है। स्टेशन के अलग अलग प्लेटफार्मों पर सात टी स्टॉल खोले जाएंगे।  इसके लिए टेंडर खोले गए हैं। जल्द टेंडर अवार्ड कर दिया जाएगा।

इसके अलावा करीब छह कैंटीन खोलने की भी तैयारी है।  बता दें कि पिछले तीन साल से सिर्फ एक टी स्टॉल और कैंटीन चल रही थी। सभी प्लेटफार्मों पर स्टॉल की सुविधा नहीं होने के लॉग रूट के रेल यात्रियों को काफी दिक्कतें पेश आ रहीं थी।

क्या कहते हैं जीएम
आईआरएसडीए के जीएम बलबीर सिंह ने बताया कि फूड प्लाजा अगले माह से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं प्लेटफार्मों पर खोले जाने वाले फूड स्टॉलों के लिए टेंडर खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed