फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tender canceled renovation Saheb's kothi lakhs ut administration

26.44 लाख के टेंडर रद्द, अब 12.4 लाख में होगा साहब की कोठी का रेनोवेशन

Sat, 22 Aug 2020 10:58 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Tender canceled renovation Saheb's kothi lakhs ut administration
चंडीगढ़। कोरोना काल में यूटी प्रशासन खर्चों में कटौती की बात तो कर रहा है लेकिन अमल नहीं कर रहा। इसी कड़ी में एक आईएएस अधिकारी के घर में 26.44 लाख रुपये से रेनोवेशन के काम का टेंडर जारी कर दिया गया था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और 26.44 लाख के टेंडर को रद्द कर दिया गया। अब सेक्टर-16 की कोठी नंबर-514 में 12.40 लाख में रेनोवेशन का काम होगा।
विज्ञापन

बीते दिनों प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने सभी विभागों से मंजूरी लेकर कोठी के रेनोवेशन के लिए 26.44 लाख का टेंडर जारी कर दिया था लेकिन मामले के सामने आने के बाद से प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर टेंडर को रद्द कर दिया गया। इसके बाद नए सिरे से काम के लिए कीमत तय की गई। नाम न छापने की शर्त पर इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहले मकान में एक हॉल व शौचालय का भी निर्माण किया जाना था, जिसकी वजह से कीमत बढ़ रही थी लेकिन अब सिर्फ मकान का रेनोवेशन और किचन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने एक बार फिर से 12.40 लाख का टेंडर जारी किया है। जानकारी के अनुसार यह घर पंजाब कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को आवंटित किया गया है। विभाग ने 21 अगस्त को इस संबंध में टेंडर जारी किया है और 27 अगस्त को इसकी बिड ओपन की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में इंजीनियरिंग विभाग के टेंडर रहे विवादों में
बता दें कि कोरोना महामारी के चलते यूटी प्रशासन के वित्त विभाग ने सभी अन्य विभागों को अपने खर्चे कम करने के आदेश जारी किए थे। इसमें इंजीनियरिंग विभाग भी शामिल था। वित्त विभाग ने आदेश जारी कर कहा था कि सिर्फ आवश्यक कामों को ही इस समय पूरा किया जाए। इसके अलावा प्रत्येक विभाग के बजट में भी कटौती की थी। बावजूद इसके कोरोना काल में इंजीनियरिंग विभाग के कुछ टेंडर विवादों में रहे हैं। पहले यूटी प्रशासन के एक आईएएस अधिकारी के घर में 74 हजार रुपये के फूल-पौधे लगाने का टेंडर जारी किया गया, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ और फिर प्रशासन ने इस टेंडर को रद्द कर दिया। इसके बाद भी सेक्टर-16 के एक घर पर 26.44 लाख रुपये लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया, विवाद के बाद इसे भी रद्द कर दिया गया और अब दाम कम कर दोबारा से टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed