फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tenancy act to sort out clash in between tenants and landlords

मकान मालिक और किरायेदारों का विवाद खत्म करने को लाया जा रहा टेनेंसी एक्ट, जानिए क्या है

Sat, 23 Nov 2019 01:12 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 23 Nov 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
tenancy act to sort out clash in between tenants and landlords
टेनेंसी एक्ट - फोटो : फाइल फोटो
लैंडलॉर्ड और टेनेंट (किरायेदार) के बीच होने वाले विवादों को खत्म करने के लिए देश भर में टेनेंसी एक्ट 2019 लाया जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी अपनी टेनेंसी एक्ट को ड्राफ्ट कर नोटिफिकेशन के लिए केंद्र को भेजा है। इस बीच चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने भी एक्ट को लेकर कुछ सुझाव भेजे हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने सुझाव दिया है कि चंडीगढ़ को केंद्र के टेनेंसी एक्ट 2019 के लिए इंतजार करना चाहिए। मंडल ने कहा है कि एक्ट रेंट फॉर्मूला को समझाया नहीं गया है। साथ ही एक्ट के लागू होने के एक साल के अंदर किरायेदार को मकान मालिक के साथ एक नया एग्रीमेंट करना होगा, जो कि थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन


मंडल ने किरायेदार की तर्ज पर मकान मालिकों के लिए भी स्पेशल कैटेगरी की मांग की है। इसके अलावा कहा है कि एक्ट में से बेवजह के क्लॉज और प्रोविजन को हटा देना चाहिए। इससे मकान मालिकों के साथ किरायेदारों को भी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा मालिक और किरायेदार में संतुलन बहुत जरूरी है। सुझाव दिया गया है कि एक्ट के तहत मकान मालिक और किरायेदार के बीच विवाद को सुलझाने के लिए रेंट अथॉरिटी का गठन किया जाना चाहिए। इसके सदस्य जूडिशियरी से होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है यूटी टेनेंसी एक्ट 2019
चंडीगढ़ प्रशासन ने मालिकों और किरायेदारों के हितों में संतुलन और किराये को रेगुलेट करने, किरायेदार व मालिक के बीच विवाद को फास्ट ट्रैक आधार पर निपटाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के मॉडल टेनेंसी एक्ट की तर्ज पर चंडीगढ़ यूनियन टेरिटरी टेनेंसी एक्ट 2019 का प्रारूप तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed