फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ten stolen vehicles recovered

चोरी के दस वाहन बरामद

Sat, 16 Nov 2013 01:47 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Sat, 16 Nov 2013 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ten stolen vehicles recovered
सीआईए स्टाफ और मजात चौकी पुलिस ने चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद पांच लाख कीमत के दस वाहन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने बारह नवंबर को कमला मार्केट फेज एक के पास से विपन (21) निवासी जीरकपुर और अमृत कुमार (19) निवासी बलौंगी को गिरफ्तार किया था।

दोनों आरोपी चोरी के वाहन बेचने मोहाली आ रहे थे। इनसे मौके पर एक बाइक और एक्टिवा बरामद हुए थे। थाना फेज एक में परचा दर्ज करने के बाद इन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की गईं। जो आरोपियों ने ढकौली, जीरकपुर, चंडीगढ़, बलौंगी एवं मोहाली से चोरी किए थे।

मजात चौकी पुलिस ने शुक्रवार को गांव मकड़ियां के पास जीटी रोड पर नाके के दौरान दो आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार किया।

उनकी पहचान तेजस्वर सिंह (24) निवासी सेक्टर 44बी चंडीगढ़ और मनीष कुमार (23) निवासी कुंभड़ा के रूप में हुई है। परचा दर्ज करने के बाद पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि यह मारुति कार उन्होंने एक हफ्ता पहले सेक्टर-68 से चोरी की थी। उनकी निशानदेही पर एक और मारुति कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो दिवाली से दो दिन पहले सेक्टर-44 चंडीगढ़ से चोरी की थी। उसके टायर, बैटरियां एवं अन्य सामान निकाल कर कार सेक्टर-80 में की सुनसान जगह पर खड़ी कर दी थी। सेक्टर-80 से चुराई एक और कार भी आरोपियों से बरामद हुई है।

उसे भी बैटरी, टायर एवं अन्य सामान निकाल कर गांव रसनहेड़ी लिंक रोड पर खड़ा कर दिया था। टायर, बैटरियां आदि उन्होंने बुड़ैल में बेचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed