फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   temprature reached 42 degree

पारा 42 डिग्री तक पहुंचा, लू के थपेड़ों से झुलसे लोग

Sun, 04 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
 temprature reached 42 degree
गर्मी से बेहाल लोग
सिटी ब्यूटीफुल धधक रही है। लोग गर्मी की मार के सामने बेबस हो गए हैं। सीजन में पहली बार शनिवार को चंडीगढ़ में लू के थपेड़े चले। इससे दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। तीन जून को ही 42 डिग्री तापमान पहुंचने से संभावना जताई जा रही है कि रविवार व सोमवार को अधिकतम एक से दो डिग्री और बढ़ सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका बताई जा रही है।
विज्ञापन


दिन के साथ रात का तापमान भी तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चार व पांच जून को भी लू के थपेड़े चल सकते हैं। इसलिए लोगों को एहतियात बरतनी होगी।
विज्ञापन


 हालांकि लोगों को गर्मी से जल्द ही राहत मिल सकती है। मौसम विभाग कह रहा है कि छह व सात जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे छह जून को मौसम में बदलाव आ सकता है। बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौसम में बदलाव का असर चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में भी देखने को मिलेगा। बारिश व तेज हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है, जबकि रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 42 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed