फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temples in America and canada will celebrate Ramlala pran pratishtha in Jan 22

आ रहे हैं आराध्य राम: अमेरिका से लेकर कनाडा तक उत्साह, मंदिरों में दीपमाला के साथ सप्ताह भर होंगे अनुष्ठान

Wed, 10 Jan 2024 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 12:53 PM IST
सार

अमेरिका के रहने वाले भारतीय मूल के निवासी अभिनव ने बताया कि भारत में 22 जनवरी की सुबह होगी तब अमेरिका के पूर्वी तट पर वहां के समयानुसार 21 जनवरी की रात हो रही होगी। इसलिए सभी भक्त ऑनलाइन ही भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
Temples in America and canada will celebrate Ramlala pran pratishtha in Jan 22
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे। दुनिया भर में बसे हिंदू समाज के लोग 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई इस पल का साक्षी बनने के लिए उत्साहित हैं। अमेरिका में बसा हिंदू समाज तो सप्ताह भर का उत्सव मनाने वाला है। अमेरिका के तमाम मंदिरों में विशेष पूजा अनुष्ठान होंगे। वहीं, कनाडा व ऑस्ट्रेलिया में भी तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन


22 जनवरी को अमेरिका के मंदिरों में अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सीधा प्रसारित करने के साथ शंखनाद किया जाएगा। कार्यक्रम संपन्न होने पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। अमेरिका में मंदिरों की हिंदू मंदिर एग्जीक्यूटिव संस्था के अंतर्गत 1100 हिंदू मंदिरों का संचालन आता है। उत्तरी अमेरिका के छोटे-बड़े सभी मंदिरों में विशेष उत्सव सप्ताह भर चलेगा।
विज्ञापन


अमेरिका के रहने वाले भारतीय मूल के निवासी अभिनव ने बताया कि भारत में 22 जनवरी की सुबह होगी तब अमेरिका के पूर्वी तट पर वहां के समयानुसार 21 जनवरी की रात हो रही होगी। इसलिए सभी भक्त ऑनलाइन ही भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके लिए निमंत्रण आने शुरू हो गए हैं। हिंदू समाज की तरफ से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर इसकी तैयारियों पर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन संस्था ने बताया कि उत्तरी अमेरिका में कितने ही मंदिरों के पुजारियों ने 15 जनवरी से कीर्तन आदि शुरू करने की सहर्ष स्वीकृति दी है। अटलांटा के प्रसिद्ध भजन गायक विनोद कृष्णन भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भगवान राम को समर्पित भजन गाएंगे। 

21 जनवरी के दिन लगभग सभी मंदिरों में दीपमाला से रोशनी की जाएगी। अमेरिका की हिंदू मंदिर सशक्तीकरण परिषद की तेजल शाह का कहना है कि तैयारियां जोरों पर है। श्रद्धा-भक्ति बनी हुई है और सभी अपने मंदिर में भगवान श्रीराम के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

-13 डिग्री में भी आसमान पर जोश
बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर टोरंटो से लेकर कनाडा का सस्कैचवन में भी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री स्वामीनारायण हिंदू मंदिर (आईएसएसओ), श्री स्वामीनारायण मंदिर में तैयारियां जोरों पर चल रही है। यहां इन दिनों तापमान शून्य से 13 डिग्री नीचे चल रहा है, लेकिन भक्तों का जोश आसमान पर है। 

कनाडा के हिंदू समुदाय के अग्रणी नेता रोशन पाठक का कहना है कि कनाडा में हिंदू समाज उत्साहित है। मंदिरों में अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कनाडा के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक मंदिरों की संख्या अनगिनत है। हर इलाके में अपने स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।


लाइव टेलीकास्ट के साथ होगा शंखनाद
कनाडा के बीसी क्षेत्र में इस्कॉन वैंकूवर, लक्ष्मी नारायण मंदिर (सरी, ब्रिटिश कोलंबिया), श्री गणेश टेंपल सोसाइटी ऑफ बीसी (वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया), हिंदू मंदिर बर्नाबी में भी तैयारियां जोरो पर हैं। यहां लाइव टेलीकास्ट के अलावा शंखनाद की तैयारियां की जा रही है। लंगर की व्यवस्था के लिए कामकाज चल रहा है। वैंकूवर के मुनीष व विनय शर्मा ने बताया कि मंदिरों को सजाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed