फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature falls below seven degrees

Chandigarh News: सात डिग्री से नीचे आया तापमान, 12 शहरों में धुंध का अलर्ट

Fri, 08 Dec 2023 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Temperature falls below seven degrees
महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा, न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद से हरियाणा के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। बुधवार रात राज्य में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे चला गया। महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। राज्य में पिछले चार दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए उत्तर व दक्षिण हरियाणा के 12 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में एक-दो दिन और तापमान में गिरावट आ सकती है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दरअसल 11 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं को रोक देगा। पश्चिम विक्षोभ 11 और 12 दिसंबर को पहाड़ों में बर्फबारी के साथ बारिश देगा। 14 के बाद से बर्फीली हवाएं फिर से चलने लगेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और फिर से रात और दिन का तापमान गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक हिसार का न्यूनतम तापमान 7.5, करनाल का 9.5, रेवाड़ी का 7.7, यमुनानगर का 9.5, झज्जर का 8.8, जींद का 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंचकूला और सोनीपत का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कुछ शहरों में हवा की गति छह से सात किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से
विज्ञापन


चली।

इन शहरों के लिए धुंध का अलर्ट
मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए कि राज्य के 12 शहरों में सुबह के वक्त कुछ इलाकों में घनी धुंध छा सकती है। इनमें मुख्य रूप से अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत के शहर शामिल हैं। कुछ शहरों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रिकॉर्ड की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे से दृश्यता कम, ट्रेनों की गति पर ब्रेक
सोनीपत। मौसम में आए परिवर्तन के चलते वीरवार सुबह जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। कोहरा छाने से सड़कों पर दृश्यता कम रही। जिससे वाहन एक-दूसरे के पीछे लाइन लगाकर चल रहे थे। वहीं कोहरे ने ट्रेनों की गति पर भी ब्रेक लगाए हैं। सवारी गाड़ियां जहां आधे से एक घंटे की देरी से चल रही थीं, वहीं लंबी दूरी की ट्रेनें एक से पांच घंटे की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed