फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature fall in Punjab and Chandigarh after rain

बेमौसम बारिश ने बढ़ाई पंजाब-चंडीगढ़ में ठिठुरन, आगे भी राहत मिलने के आसार नहीं

Mon, 06 Jan 2020 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Jan 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Temperature fall in Punjab and Chandigarh after rain
बेमौसम बारिश ने बढ़ाई ठंड।

आखिरकार मौसम में जबरदस्त बदलाव आ गया है। सोमवार सुबह से ट्राइसिटी में बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, जो दोपहर बाद बारिश में तब्दील हो गई। इससे एक बार फिर दिन के तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि रविवार रात बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में करीब छह डिग्री की बढ़त देखी गई। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन करीब छह एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मंगलवार और बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे और दोनों दिन बारिश की संभावना जताई गई है। गुरुवार को बादल पूरी तरह से छंट जाएंगे। इस दिन धूप आने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की वजह से पहाड़ी और मैदानी इलाकों के मौसम में परिवर्तन आया है। इसकी तीन दिन पहले ही संभावना जताई गई थी। इस बार का वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इसका असर आठ जनवरी तक रहेगा। इस दौरान चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से सबसे ज्यादा असर अधिकतम तापमान में पड़ने वाला है। तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट हुई है। बारिश थमने के बाद शहरवासियों को धुंध का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि नौ जनवरी को कुछ इलाकों में अच्छी खासी धुंध का सामना करना पड़ सकता है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि सात और आठ जनवरी को बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से सात डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। नौ जनवरी को धुंध पड़ सकती है। इस दौरान भी तापमान 14 से 15 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि, उसके बाद कुछ दिनों तक धूप खिलेगी।

लुधियाना में भी बारिश ने बढ़ाई ठंड
लुधियाना में सोमवार सुबह से हो रही हल्की बारिश ने एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि शुक्रवार और शनिवार को खिली धूप से लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की थी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी इसी तरह बादल छाए रहने और हल्की बरसात होने की संभावना है। सोमवार को लुधियाना का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है। 

दिनभर 4 एमएम बरसात दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री था। गौर हो कि रविवार को दिन भर बादल छाए रहे देर रात को हलकी बरसात शुरू हो गई। सोमवार को दिन भर रुक रुककर हलकी बरसात होती रही। इससे एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में मौसम इसी तरह रहेगा। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 बठिंडा : रविवार रात से जारी बरसात सोमवार को भी रही जारी
रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को दिन भर जारी रही। मौसम विभाग की ओर से रात को 2.6 एमएम बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदरपाल ने बताया कि सोमवार को बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 10.2 और अधिकतम 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को करीब दस एमएम बारिश हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed