फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature drop due to rain in Chandigarh

चंडीगढ़ में बदली फिजा: गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने दी राहत, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा का मौसम का हाल

Sun, 04 Jul 2021 01:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 04 Jul 2021 01:36 AM IST
सार

भीषण गर्मी से जूझ रहे चंडीगढ़ वासियों को शनिवार को हुई बारिश से हल्की राहत मिली है। अगले तीन दिन तक यह राहत बरकरार रहेगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहेगा। 

विज्ञापन
Temperature drop due to rain in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले पांच दिनों से गर्मी झेल रहे शहरवासियों को शनिवार को थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार रात चंडीगढ़ सहित ट्राइसिटी के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। चंडीगढ़ शहर में 12.2 एमएम बारिश रिकार्ड हुई, जबकि शहर के बाहर करीब दो एमएम। इससे दिन व रात के तापमान में काफी गिरावट आई है।

विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने दो दिन ही पहले गर्मी से जल्द राहत का पूर्वानुमान जताया था।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन गर्मी से राहत मिलेगी। अगले 48 घंटे में हल्की बारिश व तेज हवा चलने के आसार हैं। उसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। हालांकि मानसून के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ जुलाई के आसपास इसके दोबारा से सक्रिय होने की संभावना बन रही है, लेकिन उसके बाद बारिश कब और कितनी होगी, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से तापमान बढ़ा हुआ था और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।


बारिश नहीं होने से बिजली कट भी बढ़ गए थे। तीन दिन से चंडीगढ़ में काफी लंबे कट लग रहे थे। बारिश होने से इससे भी थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने वाला है, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed