फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature crosses 40 during the day...record broken, rain with strong winds at night

Chandigarh News: दिन में पारा 40 के पार...टूटा रिकॉर्ड, रात को तेज हवाओं के साथ बारिश

Sat, 27 Apr 2024 06:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 40 during the day...record broken, rain with strong winds at night
चंड़ीगढ़। ट्राइसिटी में गर्मी ने अब पसीना निकालना शुरू कर दिया है। इस सीजन पहली बार शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। शुक्रवार की गर्मी ने वर्ष 2023 का रिकॉर्ड तोड़ दिया लेकिन शाम रात को कड़कड़ाती बिजली के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। पिछले साल अप्रैल माह में अधिकतम तापमान 18 अप्रैल को 40 डिग्री दर्ज किया गया था लेकिन इस बार 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 2022 में अप्रैल माह में शहर का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। पिछले कुछ दिन से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में एक मार्च से 26 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक शहर में 32.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 2.2 फीसदी ज्यादा है। मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को शहर के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी के साथ बारिश भी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। 28 और 29 अप्रैल को भी तापमान सामान्य से कम रहेगा। इस दौरान भी शहर के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और धीरे-धीरे फिर से तापमान बढ़ने लगेगा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed