फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature again crosses 42 degrees, people are suffering from severe heat

Chandigarh News: तापमान फिर 42 डिग्री के पार, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

Mon, 10 Jun 2024 06:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Temperature again crosses 42 degrees, people are suffering from severe heat
चंडीगढ़। शहर में रविवार को गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। पूरे दिन तेज धूप रही, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 42 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज किया गया। गर्मी की वजह से कई अमृत सरोवर सूख चुके हैं और अब सुखना लेक का जल स्तर भी काफी नीचे आ गया है। रेगुलेटरी एंड पर मिट्टी नजर आने लगी है। जिस तरह से इन दिनों शहर में गर्मी पड़ रही है, उससे लगता है कि आने वाले कुछ दिनों में लेक का पानी और कम होगा। शहर में अभी बारिश होने के कोई संकेत नहीं है।चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। रविवार को पड़ी गर्मी ने पिछले साल के जून महीने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पिछले साल जून महीने में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा था। रविवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। पूरे दिन चंडीगढ़ में लू चली। फिलहाल इस गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान के फिर से 46 डिग्री तक पहुंचाने के आसार हैं। अब चंडीगढ़ में मानसून के आने तक लोगों को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ेगा, जो इस महीने के आखिर में ही चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन


आज भी भीषण गर्मी, चलेगी लू
चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने सोमवार को भी भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान दोपहर में लू चलेगी। पूरे दिन तेज धूप रहेगी जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 12 जून को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और 13 जून को 46 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। बता दे कि मई महीने में भी तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह चंडीगढ़ के इतिहास का सबसे गर्म दिन था।
विज्ञापन


सुखना लेक को अच्छी बारिश का इंतजार
शहर की सुखना लेक का पानी अच्छी बारिश न होने के कारण काफी कम हो गया है। इसके रेगुलेटरी एंड पर काफी बड़े हिस्से का पानी सूख चुका है। मिट्टी नजर आने लगी है। लेक को अच्छी बारिश का इंतजार है ताकि कम हो रहे पानी का स्तर फिर उसी जगह पहुंच जाए, जहां यह पहले रहती है। लेक में पानी आने का मुख्य स्रोत पूरी तरह से बारिश का पानी है। इस साल बारिश नहीं होने के कारण इसके पानी में काफी कमी आ गई है। शहर में पिछले कई दिनों से जोरदार गर्मी पड़ रही है, जिसके कारण लेक का पानी कम होता जा रहा है। यही स्थिति बनी रही तो 2017 वाले हालात बन सकते हैं, जब लेक का अधिकतम पानी सूख गया था और बीच में से कई जगह नीचे की मिट्टी नजर आने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed