{"_id":"5d59d25f8ebc3e898148bd3a","slug":"tell-the-2014-election-manifesto-and-get-one-lakh-reward-manohar-lal-khattar-says-naveen-jaihind","type":"story","status":"publish","title_hn":"2014 का चुनावी घोषणा पत्र सुनाएं, एक लाख इनाम पाएं मनोहर लाल खट्टर: नवीन जयहिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2014 का चुनावी घोषणा पत्र सुनाएं, एक लाख इनाम पाएं मनोहर लाल खट्टर: नवीन जयहिंद
Mon, 19 Aug 2019 04:04 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 19 Aug 2019 04:04 AM IST
विज्ञापन
नवीन जयहिंद, आप
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा है कि सीएम अपनी रथ यात्रा में 2014 का चुनाव घोषणा पत्र जरूर साथ लेकर चलें और जनता को सुनाएं। आम आदमी पार्टी एक लाख का चंदा इकट्ठा कर इनाम के रूप में उन्हें देगी। लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के नाम पर नहीं, बल्कि राष्ट्र के नाम पर बहका कर भाजपा ने वोट लिए हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में जनता मुद्दों के नाम पर वोट देगी, सरकार से पांच साल के कामों का हिसाब मांगा जाएगा। सीएम 2014 के 154 वादों का हिसाब जनता के बीच लेकर जाएं और बताएं कि उनमें से कितने पूरे किए हैं। अब जनता की भावनाओं को भड़काकर वोट नहीं मिलने वाले हैं। राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को बार-बार नहीं बहकाया जा सकता।
विज्ञापन
हुड्डा पार्टी नही बनाएंगे, समर्थकों को मीठी गोली खिलाएंगे
नवीन जयहिंद ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रैली पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हुड्डा अब भाजपा के हाथों की कठपुतली हैं। जैसा अमित शाह कहेंगे, वैसा करेंगे। उनमें हिम्मत नहीं है कि वो नई पार्टी का गठन कर सकें।
विज्ञापन
वो नई पार्टी नहीं, बल्कि समर्थकों को मीठी गोली खिलाने का काम कर रहे हैं। हुड्डा जनता को ये बताएं कि पार्टी तो बनी नहीं फिर घोषणापत्र किसका पढ़ रहे हैं। किस हैसियत से उन्होंने ये घोषणाएं की हैं। हुड्डा अगर हरियाणा के हितैषी हैं तो खुद सीएम कि दावेदारी छोड़कर दलित, पिछड़ा या ब्राह्मण को मुख्यमंत्री घोषित करें। वह यह भी बताएं कि घोषणा पत्र को कांग्रेस में आकर लागू करेंगे या एनसीपी में या फिर राजीव कांग्रेस के नाम से पार्टी बनेगी।