फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Telcos must necessarily work on the towers in seven days

टेलीकॉम कंपनियों को सात दिन में टावरों पर करना होगा ये जरूरी काम

Wed, 23 Nov 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Nov 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
Telcos must necessarily work on the towers in seven days
टावर पर चढ़े टीचर - फोटो : अमर उजाला

टेलीकॉम कंपनियों को सात दिनों के अंदर टावरों पर सुरक्षाकर्मी तैनात करने होंगे। जिला मजिस्ट्रेट कम डीसी अजीत बालाजी जोशी ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में लगे सभी टावरों पर सात दिन में सुरक्षाकर्मी नहीं रखने वाली टेलीकॉम कंपनी पर उचित कार्रवाई भी होगी। सेक्टर-3 में पंजाब के मुख्यमंत्री निवास के पास लगे टावर पर पिछले कुछ दिनों से एनटीटी पास बेरोजगार चढ़े हुए हैं। 
विज्ञापन


प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी यह लोग उतरने को तैयार नहीं है। सभी अपनी मांगे पूरी होने के बाद ही उतरने पर अड़े हुए हैं।

उतारने की कोशिश पर देते हैं जान की धमकी

Telcos must necessarily work on the towers in seven days
टावर पर टीचर - फोटो : अमर उजाला

जब इन्हें उतारने की कोशिश की जाती है तब यह खुद को आग लगाने की धमकी देते हैं। इस तरह के मामलों को देखते हुए ही डीसी नें टावरों पर सुरक्षाकर्मी तैनात करने के आदेश जारी किए हैं। 

आदेश जारी करते हुए डीसी ने कहा कि कुछ लोग लोगों का ध्यान आकर्षित करने व अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए टावरों पर चढ़ रहे हैं। ऐसा कर यह लोग शांति भंग करने के साथ लोगों को भी परेशानी में डाल रहे हैं। 

यूटी के हर सेक्टर में अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के टॉवर लगे हैं। डीसी ने सभी टावरों पर सुरक्षाकर्मी लगाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed