फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tejas and Humsafar trains will run in Punjab soon

पंजाब में जल्द ही दौड़ेगी तेजस और हमसफर जैसी ट्रेनें

Sun, 13 Nov 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 13 Nov 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
Tejas and Humsafar trains will run in Punjab soon
रेल मंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : अमर उजाला

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को राजपुरा-बठिंडा रेलवे डबल ट्रैक की आधारशिला रखी और बठिंडा-फिरोजपुर रेल ट्रैक पर करीब एक करोड़ की लागत से नवनिर्मित ओवरब्रिज का  शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इस दौरान पंजाब को तेजस व हमसफर ट्रेने जल्द देने का एलान भी किया । खास बात यह है नवनिर्मित ओवरब्रिज का शुभारंभ इसी माह उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल कर चुके हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद दोबारा उसी ओवरब्रिज का शुभारंभ करना चर्चा का विषय बन गया । इस समारोह में राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री प्रभु ने कहा कि रेलवे अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाएगा और पंजाब उसकी उच्च प्राथमिकताओं में है। ट्रेनों के पार्ट पुर्जे बनाने के लिए हम पंजाब में छोटे उद्योगों को शामिल करेंगे और ऐसी फैक्टरियां यहां लगाएंगे। 

रेल मंत्री ने राजपुरा-बठिंडा रेलवे डबल ट्रैक की आधारशिला रखी

Tejas and Humsafar trains will run in Punjab soon

रेलमंत्री ने उन्होंने कहा कि पंजाब में देश को हमेशा प्रगति की नई राह दिखाई है और आगे भी दिखाएगी। पंजाब में जल्द ही तेजस व हमसफर ट्रेने चलाई जाएगीं। उन्होंने कहा राज्य में विश्वस्तर के रेलवे स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। जालंधर सहित कई रेलवे स्टेशनों पर काम चल रहा है और 2017 में यह काम पूरा हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यूपीए शासनकाल में पंजाब को सालाना 224 करोड़ मिलते थे। मोदी सरकार में 700 करोड़ रुपये सालाना दे रही है। अगले साल इसमें पचास फीसदी की बढ़ोत्तरी की जाएगी। 

पंजाब में रेलवे ने दो वर्ष के दौरान रिकार्ड निवेश किया गया है। कई योजनाओं को पूरा भी कर किया गया है, जबकि कुछ योजनाओं को जल्द ही पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में दस आरओबी के निर्माण पर करीब सात सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 

उन्होंने कहा पहले रेलवे में 30 से 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश होता था। अब एक लाख 81 लाख रुपये का सालाना निवेश हो रहा है। पहले आम लोगों से लेकर राज्य सरकार की ओर से रेल बजट से पहले रेलवे को मांग पत्र सौंपा जाता था जो कि सिर्फ फाइलों की शोभा बढाने के अलावा कोई काम नहीं था। 

अब उक्त व्यवस्था को बदल दिया गया। अब राज्य सरकार मांग नहीं, बल्कि रेलवे का पार्टनर बनकर काम करेगी। उन्होंने विधानसभा चुनाव में अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की एक बार फिर जीत की उम्मीद जताई ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed