फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teerth dershan yatra, terrth devotee death, mohali news, punjab govt news

तीर्थ यात्रा पर गए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, पत्नी गंभीर

Fri, 11 Mar 2016 12:42 PM IST
अमित शर्मा/ सौरव खंडूरी/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/ सौरव खंडूरी/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 11 Mar 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
teerth dershan yatra, terrth devotee death, mohali news, punjab govt news
दिल का दौरा - फोटो : फाइल फोटो
तीर्थ दर्शन यात्रा पर एक मोहाली के बुजुर्ग की शुक्रवार सुबह मध्यप्रदेश में  रेलगाड़ी में सफर के दौरान ही दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। मृतक की पहचान साधु सिंह (76) के रूप में हुई है। वह ब्लॉक माजरी के गांव खिजराबाद के रहने वाले थे। जीआरपी ने शव को भोपाल के सिविल अस्पताल में भरती करवा दिया है। वहीं, इस संबंधी परिवार वालों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि साधू सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्कीम के तहत श्री हजूर साहिब के लिए रवाना हुए थे। ट्रेन को सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने खरड़ रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पंजाब सरकार की इस स्कीम के तहत दस हजार से अधिक श्रद्धालु हजूर साहिब सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। इस स्कीम के तहत संगतों को सभी धर्मों के तीर्थ स्थानों के मुफ्त दर्शन करवाए जा रहे हैं। जिसका खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
विज्ञापन


इस यात्रा के तहत संगत को हजूर साहिब, काशी, माता वैष्णो देवी, सालसार धाम और अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि खरड़ रेलवे स्टेशन से जन शताब्दी अमृतसर और जन शताब्दी को दोबारा शुरू करवाया जाएगा। इसके अलावा शहर सहित आनंदपुर साहिब के रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्री ने भी हामी भर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डीसी डीएस मांगट ने बताया कि हजूर साहिब के दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से जिला शिक्षा अफसर मेवा सिंह सिद्धू  बतौर नोडल अफसर तैनात किए गए हैं। उनके साथ गुरचरण सिंह अंकड़ा, सुनीता शर्मा और हरदीप सिंह एएफएसओ भी शामिल हैं। इसके अलाव गाड़ी में मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed