फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teenagers are getting trapped in the quagmire of crime, every year the number of minors involved in crimes is increasing.

Chandigarh News: अपराध के दलदल में फंस रहे किशोर, हर साल अपराधों में नाबालिगों की संख्या बढ़ रही

Wed, 26 Feb 2025 12:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teenagers are getting trapped in the quagmire of crime, every year the number of minors involved in crimes is increasing.
चंडीगढ़। शहर में पिछले 5 साल से अपराधों में किशोरों की संख्या बढ़ती जा रही है। चंडीगढ़ पुलिस ने बच्चों को अपराध से दूर रखने और उनके भविष्य को देखते हुए ऑपरेशन तेजस शुरू किया है। इसके तहत बच्चों के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी करवाई जा रही हैं, ताकि उनका ध्यान खेल में रहे।
विज्ञापन

एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि तीन साल में अपराधों में किशोरों की संख्या बढ़ी है। बच्चों की परवरिश में माता-पिता की भूमिका सबसे अहम है। बच्चे को स्कूल भेजने से लेकर घर आने तक उसकी सभी गतिविधियों और संगत पर नजर रखें। अगर उनके व्यवहार में बदलाव महसूस हो तो डॉक्टर की सलाह लें। अगर बच्चे नशा करते हैं तो उनमें बदलाव नजर आ जाता है। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि तीन साल में साढ़े 350 से अधिक नाबालिग गिरफ्तार हो चुके हैं। पिछले 5 साल से अपराध में नाबालिगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 2020 में 78 किशोरों को गिरफ्तार किया था। यह संख्या 2021 में 83, 2022 में 116 और 2023 में बढ़कर 151 हो गई। पुलिस ने छह साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोप में एक 12 वर्षीय किशोर को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म और हत्या के केसों में भी शामिल

साल 2020 से 2024 सितंबर तक पुलिस ने दुष्कर्म के लिए 34, हत्या के लिए 22 और हत्या के प्रयास के लिए 27 नाबालिगों को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि उन्होंने नशे के कारण वारदात को अंजाम दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस बच्चों को अपराध से बचाने को लेकर लगातार जागरूक भी करती रहती है, लेकिन इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है।




वर्ष कितने नाबालिग पकड़े


2020 78

2021 83

2022 116

2023 151



बच्चे की कंपनी पर निर्भर करता है सब : एसएसपी

एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि अपराध करने वालों में देखा गया कि किसी बच्चे ने स्कूल छोड़ दिया तो को दोबारा स्कूल में लाने की न तो स्कूल ने कोशिश की और न ही परिवार वालों ने। इसके अलावा बच्चे की कंपनी पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है। अगर कंपनी क्राइम कर रही है तो बच्चा भी ऐसा ही हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed