फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drunk boy molestated girl

चंडीगढ़ में नशे में धुत युवक ने युवती से की छेड़छाड़, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Fri, 09 Aug 2019 09:56 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 09 Aug 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
drunk boy molestated girl
फाइल फोटो
चंडीगढ़ में सेक्टर-40 में नशे में धुत मनचला एक युवती को अश्लील कमेंट करने के साथ उससे छेड़छाड़ करने लगा। वारदात के समय पीड़िता अपनी सहेली के साथ मार्केट से लौट रही थी। छेड़छाड़ पर युवती ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोगों ने मनचले युवक को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आईपीसी 354 व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मूलरूप से पंजाब के जालंधर निवासी सुरेंद्र (23) के रूप में हुई है। शुक्रवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


वारदात वीरवार रात करीब 8 बजे की है। 20 वर्षीय पीड़िता चंडीगढ़ स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। रात को वह अपने सहेली के साथ सेक्टर-40 मार्केट में किसी काम गई हुई थी। जब वह मार्केट से पैदल लौट रही थी तो रास्ते में नशे में धुत एक आरोपी सुरेंद्र अश्लील कमेंट कर उससे छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो युवती से उसे नजर अंदाज कर दिया, लेकिन जब मनचला नहीं माना तो युवती ने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को पास आते देख आरोपी वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने मनचले को दबोच कर मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना पर सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed