{"_id":"f258240766f883670d2c181d82710713","slug":"teams-involved-in-improving-road-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुधारने में जुटी प्रशासन की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुधारने में जुटी प्रशासन की टीमें
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Nov 2013 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-6 स्थित नए बस स्टैंड से पीटीएल चौक तक की सड़क पर लोगों को अब गाड़ी ड्राइव करते समय परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। साथ ही उक्त एरिया में होने वाले सड़क हादसे भी रुकेंगे।
यह संभव होगा महीनों से बदहाल पड़ी सड़क की स्थिति सुधरने से। इसके लिए वाटर सप्लाई विभाग की टीम पूरी ताकत से जुट गई है।
वाटर सप्लाई विभाग ने सड़क के लिए मुसीबत बन रही अंडरग्राउंड पाइप लाइन की लीकेज को सदा के लिए बंद करने की दिशा में काम शुरू किया है। जैसे ही यह काम पूरा हो जाएगा।
इसके बाद गमाडा द्वारा सड़क पर रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर दिया जाएगा। आने वाले दो दिनों में काम पूरा हो जाएगा।
वीरवार को पूरा दिन वाटर सप्लाई विभाग की टीम फेज-एक स्थित फायर आफिस के पास लाइन डालने के काम जुटी रही। इस दौरान सड़क की एक साइड आवाजाही बंद कर दी गई।
इसके बाद सड़क की जेसीबी से खुदाई कर लीकेज वाली जगह तलाशी गई। फिर नई लाइन डालने की कार्रवाई की गई।
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों अन्य जगहों पर भी यह कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गमाडा ने कुछ समय पहले पीटीएल चौक से नए बस स्टैंड तक लाखों रुपये की लागत से सड़क नए सिरे से चौड़ी कर बनाई थी।
विज्ञापन
इसी बीच पानी की अंडग्राउंड लाइन सड़क के हिस्से में आ गई थी। यह लाइन करीब चार सड़क में करीब चार फुट गहरी थी। जैसे ही सड़क से भारी वाहनों ने सड़क से गुजरना शुरू किया।
पाइप सड़क में कई जगह से लीक हो गई। वहीं, पानी के प्रेशर से सड़क टूट गई। साथ ही सड़क में खड्ढे बन गए। इससे आए दिन सड़क पर हादसे होने लगे।
इतना ही नहीं कई बार वाहन खड्ढों में धंस कर फंसना शुरू हो गए। दूसरी तरफ यह सड़क एक्सिडेंट प्रोन एरिया में भी शामिल है।