{"_id":"6826510659b097e7880d2e84","slug":"team-45-reached-the-semi-finals-due-to-raunaks-excellent-bowling-chandigarh-news-c-16-pkl1043-710463-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रौनक की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम-45 सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रौनक की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम-45 सेमीफाइनल में पहुंची
विज्ञापन
चंडीगढ़।
रौनक कुमार (4/6) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम-45 ने गुरुवार को सेक्टर-19 के गवर्नमेंट हाईस्कूल में चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित गली क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम-119 ने रौनक की आक्रामक गेंदबाजी के सामने लड़खड़ा गई और 68/9 पर सिमट गई। इसमें जाहिद खान ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। जवाब में टीम नंबर 45 ने केवल तीन विकेट खोकर छठे ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
लड़कियों के क्वार्टर फाइनल में टीम-37 ने टीम-45 को 16 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम-37 ने 10 ओवर में 62/2 का स्कोर बनाया, जिसमें इशिका ने 21 रन बनाए और राजनंदिनी 19 रन बनाकर नाबाद रहीं। जवाब में, हारने वाली टीम 46/3 पर सीमित हो गई।
विज्ञापन
आगामी लड़कों के सेमीफाइनल में, टीम-45 का सामना टीम-187 से होगा, जबकि टीम-311 का मुकाबला टीम-473 से होगा। इस बीच, लड़कियों के सेमीफाइनल में टीम-1 का मुकाबला टीम-20 से होगा और टीम-37 का मुकाबला टीम-52 से होगा।