फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Team 103 defeated team no. 100 in the tournament

Chandigarh News: टीम 103 ने टीम नं.-100 को टूर्नामेंट में दी मात

Sun, 04 May 2025 09:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 May 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Team 103 defeated team no. 100 in the tournament
चंडीगढ़। गली क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत अमित पाल की 31 गेंदों पर 94 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत टीम नंबर 103 ने रविवार को जीएमएचएस सेक्टर 29-ए में खेले गए मैच में टीम नंबर 110 को मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 103 ने 152/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में टीम 110 महज 50 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

रविवार को हुए अन्य मैचों में, टीम नंबर 205 ने टीम नंबर 186 को आठ विकेट से हराया, जबकि टीम नंबर 143 ने टीम नंबर 134 पर तीन रन से करीबी जीत हासिल की। टीम नंबर 224 ने टीम नंबर 212 को 25 रन से हराया और टीम नंबर 158 ने टीम नंबर 147 को आठ विकेट से हराया। टीम नंबर 84 ने टीम नंबर 94 को छह विकेट से हराया, टीम नंबर 166 ने टीम नंबर 172 पर आठ विकेट से जीत दर्ज की और टीम नंबर 237 ने टीम नंबर 231 को 55 रन से हराया। टीम नंबर 241 ने टीम नंबर 252 को छह विकेट से हराया और एक अन्य करीबी मुकाबले में टीम नंबर 58 ने टीम नंबर 60 को 14 रन से हराया।
विज्ञापन

विशेष बच्चों की एक टीम नहीं पहुंची, दूसरी टीम को मिला वॉक ओवर
सेक्टर-19 में स्पेशल खिलाड़ियों की टीमों के बीच मुकाबला खेला जाना था, इस मैच में एक टीम समय पर नहीं पहुंची और दूसरी टीम को वॉक ओवर दे दिया गया। इस बीच, वीकेंड में मोहाली के पीसीए स्टेडियम में एग्जीबिशन मैच भी आयोजित किए गए। दो कॉर्पोरेट घरानों - टाइनोर और एलेंजर्स के बीच एक एग्जीबिशन मैच खेला गया। वीकेंड के दौरान चीफ सेक्रेटरी इलेवन ने यूटीसीए इलेवन को 28 रनों से हराया, जबकि एडवोकेट्स इलेवन ने जस्टिस इलेवन पर चार विकेट से जीत हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed