फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers eligible thundered against the government

सड़कों पर उतर सरकार के खिलाफ गरजे पात्र अध्यापक

Tue, 25 Feb 2014 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 25 Feb 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
Teachers eligible thundered against the government

सेक्टर-5 स्थित शिक्षा सदन के बाहर कई दिनों से धरने पर बैठे पात्र अध्यापक मंगलवार को सड़कों पर उतरकर रोष जताया।

विज्ञापन


जिस वक्त पात्र अध्यापकों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू किया, उससे पहले से ही सचिवालय में चल रहे आशियाना निवासियों के हंगामे को शांत कराने में पुलिस जुटी थी।

ये पात्र अध्यापक सेक्टर-4 स्थित शिक्षक भर्ती बोर्ड जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें सेक्टर-2 टैंक चौक पर ही रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने वहीं हरियाणा सरकार का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


पात्र अध्यापकों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द पिछले दिनों हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर पात्र अध्यापकों की नियुक्ति करे।

दरअसल, पात्र अध्यापक इस बात पर अड़े हैं कि गेस्ट टीचरों को हटाकर उन्हें नियुक्त किया जाए, जबकि गेस्ट टीचर भी पिछले काफी समय से खुद को पक्का करने की मांग पर प्रदर्शन करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों गेस्ट टीचर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर आमरण-अनशन पर भी बैठ गए थे, जिसे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कानून के दायरे में रहकर पक्का करने का भरोसा दिलाकर खत्म कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed