फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teachers climbed on tower ,punjab cm badal

तीन घंटे चला ड्रामा, फिर भी टावर से नहीं उतरा बेरोजगार शिक्षक

Wed, 21 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
teachers climbed on tower ,punjab cm badal
टावर से नहीं उतरा बेरोजगार शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
48 दिन से मोबाइल टावर पर चढ़ा बेरोजगार ईटीटी शिक्षक दीपक कुमार के नीचे उतारने के लिए बुधवार रात तीन घंटे ड्रामा चला। लेकिन बाद में शिक्षक ने कहा कि जब तक उसका नाम लिस्ट में नहीं आ जाता वह टावर से नीचे नहीं आएगा।
विज्ञापन


 बुधवार रात करीब 9:15 बजे फजिल्का निवासी  दीपक कुमार को सूचना मिली कि उसका नाम लिस्ट में आ गया है। इसके बाद उसे उतारने के लिए हाइड्रोलिक गाड़ी गई। पहली गाड़ी खराब हो गई। दूसरी गाड़ी जब उसके पास पहुंची तो उसने कहा कि वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। इस बीच तीन घंटे तक ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन


ईटीटी पास बेरोजगार टीचर यूनियन के स्टेट हेड अमरजीत सिंह कंबोज ने बताया कि जब तक लिस्ट में नाम नहीं आएगा तक तक दीपक नीचे नहीं उतरेगा। उन्हें पंजाब सरकार पर कोई भरोसा नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईड्रोलिक लैडर हवा में फंसी

teachers climbed on tower ,punjab cm badal
हाईड्रोलिक लैडर हवा में फंसी - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 17 नवंबर को दो महिला शिक्षकों समेत तीन टीचर सेक्टर-3 स्थित ही दूसरे मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे। जब पंजाब के सीएम से उनकी पहली मीटिंग तय हुई थी तो वह तीनों 21 नवंबर की रात को उतर आए थे। लेकिन राकेश व दीपक नहीं उतरे थे। दीपक और उसका साथी राकेश 3 नवंबर को सेक्टर-3 स्थित पंजाब भवन के मोबाइल टावर पर चढ़े थे। इसके बाद पंजाब में टीचरों की भर्ती  लिस्ट में नाम आने के बाद राकेश कुमार 14 दिसंबर को टावर पर से उतर आया। 

 हाईड्रोलिक लैडर हवा में फंसी
हाईड्रोलिक लैडर खराब होने की वजह से दीपक को एक घंटा और टावर पर ही इंतजार करना पड़ा। करीब आठ बजे जब हाईड्रोलिक लैडर पर पुलिस व फायरकर्मी दीपक को उतारने जा रहे थे तो अचानक वह बीच में ही खराब हो गई। उस पर कई लोग सवार थे। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर दूसरी हाईड्रोलिक लैडर मंगवाई गई। इसके बाद दीपक ने उतरने से मना कर दिया। इस मौके पर डीएसपी रामगोपाल, एरिया एसएचओ पूनम दिलावरी, फायर विभाग के अधिकारी, एंबुलेंस व डॉक्टर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed