{"_id":"6a88ba4361ba6ad2870a25b4","slug":"teachers-agitation-intensifies-march-on-september-4-black-day-on-september-5-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1102922-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शिक्षकों का आंदोलन तेज, 4 सितंबर को मार्च और 5 सितंबर को ब्लैक डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शिक्षकों का आंदोलन तेज, 4 सितंबर को मार्च और 5 सितंबर को ब्लैक डे
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी कैडर के शिक्षक और कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करेंगे। जॉइंट एक्शन कमेटी ने 4 सितंबर को सेक्टर-17 से लोक भवन तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की घोषणा की है। इसके बाद 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सरकारी स्कूलों में ब्लैक डे मनाया जाएगा। शिक्षक काले कपड़े और काली पट्टी पहनकर विरोध जताएंगे।
जेएसी ने लंबित डीए का भुगतान, एमएसीपी और सीजीएचएस लागू करने, मेडिकल व हाफ पे लीव बहाल करने, कैजुअल लीव बढ़ाने और शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग की है। नए भर्ती नियम जल्द बनाने की भी मांग की गई। एसएसए, एसटीटीटी और काउंसलर शिक्षकों के लिए नौकरी की सुरक्षा, 12 महीने का वेतन और अन्य लाभ देने की मांग उठाई गई। संगठन ने प्रशासन से जल्द बातचीत कर समस्याओं का स्थायी समाधान करने की अपील की।