फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teacher recruitment scam, Sit found some important information

टीचर भर्ती घोटाला: जेबीटी के बाद टीजीटी भी आए जांच के घेरे में

Fri, 11 Nov 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Nov 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
Teacher recruitment scam, Sit found some important information
गिरफ्तार सहआरोपी बृजेंद्र नैन को पुलिस ने किया अदालत में पेश - फोटो : File Photo
पिछले साल हुए टीचर भर्ती घोटाले में पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपियों के आने के बाद एसआईटी की जांच टीजीटी में भर्ती हुए कैंडिडेट्स की तरफ मुड़ गई है। पहले पुलिस का मानना था कि सिर्फ जेबीटी भर्ती में धांधली कर टीचर भर्ती हुए हैं। 
विज्ञापन


लेकिन अब एसआईटी को पता चला है कि टीजीटी में भी 10 -10 लाख रुपये देकर भर्तियां हुई हैं। एसआईटी ने टीजीटी भर्ती हुए कुछ कैंडिडेट्स की पहचान भी कर ली है। उनकी भी गिरफ्तारियां की जाएंगी। 
विज्ञापन

इसी बीच वीरवार को पुलिस ने गिरफ्त में आए बृजेंद्र नैन, संपूर्ण सिंह और  टीचर संदीप को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 5 -5 दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट से तीनों आरोपियों की दस दिनों की रिमांड मांगी थी। बृजेंद्र नैन पिछले सात दिनों से पुलिस रिमांड में चल रहा है। जबकि दो अन्य को पुलिस ने बुधवार को ही गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में पुलिस ने बताया कि संपूर्ण सिंह ने टीजीटी कैंडिडेट्स से नौकरी के  लिए 70 लाख रुपये लेकर इस घोटाले के मास्टर माइंड मिथिलेश पांडे उर्फ गुरु जी को दिए थे। संपूर्ण सिंह गुरु जी को पहचानता भी है। वहीं पुलिस को रेवाड़ी मोड्यूल चलाने वाले रविंद्र बानियां की भी तलाश है । 

दिल्ली में मिले थे नैन और संजय

Teacher recruitment scam, Sit found some important information
arrest - फोटो : demo pic
दिल्ली में मिले थे नैन और संजय
वहीं पुलिस को बृजेंद्र नैन को पटना लेकर जाना है जहां पर संजय कुमार छुपा हो सकता है।  तीन दिन की रिमांड के दौरान नैन की तबियत ठीक नहीं थी जिस वजह से उसको पटना नहीं ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि  नैन व संजय दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिले थे।

वहीं पुलिस ने कोर्ट में बताया कि नैन ने पूछताछ में बताया कि  उसने संजय कुमार  और आर के सिंह का नाम लिया था जो कि मध्यप्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले से भी जुड़े है। पुलिस अभी आरोपी के इस खुलासे की जांच कर रही है। जिस पर नैन ने कोर्ट में कहा कि  वो ये नहीं कह रहा है कि वो दोनों इस शहर में हुए भर्ती घोटाले से जुड़े हुए है। वो उनको सिर्फ जानता है। वहीं पुलिस का कहना है कि अब  मामले में और भी गिरफ्तारियां जल्द हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed