{"_id":"5824cd5a4f1c1b342fb3a2f3","slug":"teacher-recruitment-scam-sit-found-some-important-information","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीचर भर्ती घोटाला: जेबीटी के बाद टीजीटी भी आए जांच के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर भर्ती घोटाला: जेबीटी के बाद टीजीटी भी आए जांच के घेरे में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Nov 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार सहआरोपी बृजेंद्र नैन को पुलिस ने किया अदालत में पेश
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल हुए टीचर भर्ती घोटाले में पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपियों के आने के बाद एसआईटी की जांच टीजीटी में भर्ती हुए कैंडिडेट्स की तरफ मुड़ गई है। पहले पुलिस का मानना था कि सिर्फ जेबीटी भर्ती में धांधली कर टीचर भर्ती हुए हैं।
लेकिन अब एसआईटी को पता चला है कि टीजीटी में भी 10 -10 लाख रुपये देकर भर्तियां हुई हैं। एसआईटी ने टीजीटी भर्ती हुए कुछ कैंडिडेट्स की पहचान भी कर ली है। उनकी भी गिरफ्तारियां की जाएंगी।
इसी बीच वीरवार को पुलिस ने गिरफ्त में आए बृजेंद्र नैन, संपूर्ण सिंह और टीचर संदीप को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 5 -5 दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट से तीनों आरोपियों की दस दिनों की रिमांड मांगी थी। बृजेंद्र नैन पिछले सात दिनों से पुलिस रिमांड में चल रहा है। जबकि दो अन्य को पुलिस ने बुधवार को ही गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
कोर्ट में पुलिस ने बताया कि संपूर्ण सिंह ने टीजीटी कैंडिडेट्स से नौकरी के लिए 70 लाख रुपये लेकर इस घोटाले के मास्टर माइंड मिथिलेश पांडे उर्फ गुरु जी को दिए थे। संपूर्ण सिंह गुरु जी को पहचानता भी है। वहीं पुलिस को रेवाड़ी मोड्यूल चलाने वाले रविंद्र बानियां की भी तलाश है ।

दिल्ली में मिले थे नैन और संजय
arrest
- फोटो : demo pic
दिल्ली में मिले थे नैन और संजय
वहीं पुलिस को बृजेंद्र नैन को पटना लेकर जाना है जहां पर संजय कुमार छुपा हो सकता है। तीन दिन की रिमांड के दौरान नैन की तबियत ठीक नहीं थी जिस वजह से उसको पटना नहीं ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि नैन व संजय दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिले थे।
वहीं पुलिस ने कोर्ट में बताया कि नैन ने पूछताछ में बताया कि उसने संजय कुमार और आर के सिंह का नाम लिया था जो कि मध्यप्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले से भी जुड़े है। पुलिस अभी आरोपी के इस खुलासे की जांच कर रही है। जिस पर नैन ने कोर्ट में कहा कि वो ये नहीं कह रहा है कि वो दोनों इस शहर में हुए भर्ती घोटाले से जुड़े हुए है। वो उनको सिर्फ जानता है। वहीं पुलिस का कहना है कि अब मामले में और भी गिरफ्तारियां जल्द हो सकती हैं।