फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teacher recruitment scam, police attacked, Satyendra hooda, main accused

शिक्षक भर्ती घोटाला: पुलिस पर हमला कर सत्येंद्र को साथियों ने छुड़ाया

Sun, 13 Nov 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teacher recruitment scam, police attacked, Satyendra hooda, main accused
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर - फोटो : File Photo
शिक्षक भर्ती घोटाले में मुख्य आरोपियों में से एक सत्येंद्र हुड्डा को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके साथियों ने हमला कर दिया और हुड्डा को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा ले गए। 
विज्ञापन

एसआईटी ने  गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को रोहतक के सांपला में सत्येंद्र हुड्डा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। पुलिस के जाल में हुड्डा फंस भी गया था लेकिन आखिरी वक्त पर उसके चार साथियों ने हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया और उसको लेकर फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सांपला थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टीचर भर्ती घोटाले में संदिग्ध आरोपी सतेंद्र हुड्डा को यूटी पुलिस की पांच सदस्यीय टीम रोहतक लेकर गई हुई थी। शनिवार को एसआईटी ने सत्येंद्र हुड्डा को रोहतक के एक गांव सांपला के पास दबोच भी लिया था। पुलिस हुड्डा को चंडीगढ़ लाने की तैयारी कर रही थी कि तभी हुड्डा के चार साथियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। हालांकि इस वारदात पुलिस वालों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। वारदात केबाद वहां पास के पुलिस थाने में हुड्डा व उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। पुलिस टीम अभी रोहतक में ही है और रविवार तक वापस आ जाएगी। वहीं मामले की जानकारी यूटी पुलिस के आला अफसरों तक भी पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती घोटाले का आरोपी है सत्येंद्र, सांपला से किया था गिरफ्तार

Teacher recruitment scam, police attacked, Satyendra hooda, main accused
गिरफ्तार - फोटो : file photo
एसआईटी की जांच में सामने आया था कि सत्येंद्र हुड्डा को सोनीपत,सुरेश यादव को नजफगढ़,रविंद्र को रेवाड़ी और बृजेंद्र नैन को हिसार से शिक्षक भर्ती के  लिए पैसे देने वाले कैंडिडेट्स की पहचान कर उनसे पैसे लेकर मामले की मुख्य आरोपी मिथिलेश तक पैसे पहुंचाने की जिम्मेवारी दी गई थी।

इस जानकारी  के बाद से ही पुलिस टीम  सत्येंद्र हुड्डा  , सुरेश यादव और रविंद्र के पीछे लगी हुई है। पुलिस ने बृजेंद्र नैन को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को उम्मीद है कि हुड्डा की  गिरफ्तारी के बाद वह घोटाले के मुख्य आरोपी मिथिलेश पांडे उर्फ गुरू जी तक पहुंच सकती है।

एसआईटी के पास पक़ड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद जेबीटी के साथ टीजीटी टीचरों के नाम भी सामने आए हैं। जिसके बाद मामले में उनकी भी जल्द गिरफ्तारियां हो सकती है। एसआईटी को शक है कि भर्ती घोटाले में संदिग्ध टीचरों की संख्या सैकड़ों में है। अब तक पुलिस के सामने करीब 40 जेबीटी व टीजीटी के नाम सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed