फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teacher narendra modi class cancelled in the school

ऐन मौके पर हुआ कुछ ऐसा, रद्द करनी पड़ी मोदी की क्लास

Sat, 05 Sep 2015 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना Updated Sat, 05 Sep 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
teacher narendra modi class cancelled in the school

एक स्कूल में मोदी मास्साब की क्लास के समय अचानक कुछ ऐसा हो गया, जिसके कारण क्लास रद्द करनी पड़ी। दरअसल, एक छात्रा के परिजनों और गांव वालों ने क्लास के दौरान स्कूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों शिक्षक पर छात्रा को अश्लील पत्र देने का आरोप लगा रहे थे।

विज्ञापन


मामला हरियाणा में गोहाना के राजकीय माध्यमिक स्कूल का है। हंगामे से दिनभर स्कूल की पढ़ाई बाधित रही। इसके चलते विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। इस कारण वे पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात भी नहीं सुन पाए। वहीं बीईओ ने संबधित अध्यापक के तबादले का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


हालांकि छात्रा व उसके परिजन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। प्रदर्शन कर रहे हरियाणा प्रदेश चमार सभा के प्रांतीय महासचिव रामगोपाल पोड़िया, गुरू रविदास सभा के सचिव जगदीश राय मदीना, राम छाछिया, अशोक बामणिया और ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पता चला है कि 2 सितंबर को स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को एक शिक्षक ने अश्लील पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने वह पत्र परिजनों को दिया और घटना के बारे में जानकारी दी। अगले दिन परिजन उस पत्र को लेकर मिडिल हेड के पास पहुंचे। उन्होंने में अधिकारियों को सूचित करके अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उस समय परिजन वहां से चले गए।

टीचर पर मामला दबाने के लिए दबाव डालने का आरोप

teacher narendra modi class cancelled in the school

ग्रामीणों का आरोप है कि उसके बाद आरोपी अध्यापक छात्रा के घर पहुंच गया तो परिजनों पर दबाव बनाकर किसी को कुछ भी बताने से मना कर दिया। दबाव में आकर परिजन सामने आने से कतरा रहे हैं। इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। जिससे शुक्रवार को ग्रामीण भड़क उठे।

ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और जल्द ही आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोग स्कूल में ऐसे शिक्षकों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

घटना की सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक बीईओ ने ग्रामीणों को शांत कराया और आरोपी अध्यापक के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस बीच दिनभर स्कूल में पढ़ाई ठप रही।

क्या कहते हैं बीईओ
घटना की सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक बीईओ अशोक नांदल ने बताया कि उन्हें स्कूल की मिडिल हेड शकुंतला ने लिखित में शिकायत दी है कि एक अध्यापक ने एक छात्रा को अश्लील पत्र दिया है। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी आरोपी अध्यापक के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिली है। गहराई से जांच की जाएगी। इसके बाद न केवल तबादले की सिफारिश करेंगे, बल्कि विभागीय जांच भी हो सकती है। इस संबंध में आरोपी से बात नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed