फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teacher died due to collapse of school roof in Ludhiana and youth drowned in Firozpur

Punjab News: लुधियाना में स्कूल की छत गिरने से शिक्षिका की मौत, फिरोजपुर में युवक डूबा, स्कूलों में छुट्टियां

Wed, 23 Aug 2023 09:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फिरोजपुर/चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फिरोजपुर/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Aug 2023 09:51 PM IST
सार

मौसम विभाग ने गुरुवार से अगले दो दिनों के लिए भी बारिश की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब में कुछ जिलों में बारिश के कारण तापमान में एकदम से 4.1 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को पंजाब में पठानकोट और मोहाली में 4.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Teacher died due to collapse of school roof in Ludhiana and youth drowned in Firozpur
मृतक शिक्षिका की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में भारी बारिश के बीच लुधियाना के बद्दोवाल में बुधवार को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल के स्टाफ रूम का लेंटर गिरने से चार महिला शिक्षक दब गईं। इनमें से एक की मौत हो गई। वहीं, फिरोजपुर में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में हो रही तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों में 26 अगस्त तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

विज्ञापन


लुधियाना के बद्दोवाल में दोपहर करीब पौने एक बजे जिस समय स्कूल का लेंटर गिरा, उस समय चारों महिला शिक्षक ग्राउंड फ्लोर पर बने स्टाफ रूम में खाना खा रहीं थीं। बाकी की क्लास चल रही थी। इसी दौरान लेंटर भरभरा कर गिर गया। तेज आवाज होते ही बच्चे बाहर खुले मैदान में आ गए, लेकिन चारों महिला शिक्षक नहीं निकल सकीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीआरएफ की टीम ने चारों को तत्काल मलबे से निकाल लिया लेकिन रविंदरपाल कौर की जान नहीं बच सकी। हादसे में नरिंदर जीत कौर, इंदु रानी और सुखजीत कौर जख्मी हुई हैं। उनका इलाज चल रहा है। स्कूल की इमारत 1960 में बनी थी। इसकी हालत काफी जर्जर थी। फर्श की मरम्मत का काम चल रहा था।

वहीं, फिरोजपुर में सीमांत गांव किलचे के खेतों में भरे बाढ़ के पानी में एक 28 वर्षीय युवक पांव फिसलने से गिर गया और 12 फीट गहरे गड्ढे में फंसने से उसकी मौत हो गई। युवक बोहड़ सिंह खेत के पास खड़ा था। अचानक उसका पांव फिसल गया और वह गड्ढे में गिर गया। जब उसे निकाला तो उसके मुंह में कीचड़ भरा था। दम घुटने से उसने दम तोड़ दिया।

10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं स्थगित

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि छुट्टियों वाले आदेश सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे। 24 और 25 अगस्त को मुलतवी की गईं परीक्षाओं की नई डेटशीट बाद में जारी की जाएगी। नई डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जारी होगी। इसी तरह 30 तारीख को रक्षा बंधन होने के चलते संस्थानों में दो घंटे की छुट्टी रहेगी। हालांकि, 10वीं और 12वीं की परीक्षा जारी डेटशीट के अनुसार सुबह 10 बजे ही होगी।

पंजाब में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार से अगले दो दिनों के लिए भी बारिश की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब में कुछ जिलों में बारिश के कारण तापमान में एकदम से 4.1 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को पंजाब में पठानकोट और मोहाली में 4.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई। मंगलवार रात को पटियाला में 10.4 एमएम, पठानकोट में 8.2, एसबीएस नगर में 37.4, फतेहगढ़ साहिब में 35.0, लुधियाना में 2.0, रोपड़ में 17.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed