फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Taxi driver murdered inside the car; body dumped in the bushes after being placed on the back seat.

Chandigarh News: कार में ही हुई थी टैक्सी चालक की हत्या, शव पिछली सीट पर डाल झाड़ियों में फेंका

Mon, 21 Sep 2026 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver murdered inside the car; body dumped in the bushes after being placed on the back seat.
चंडीगढ़। कुराली के टैक्सी चालक विजय कुमार की हत्या उसकी ही हुंडई ऑरा में की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि चालक सीट पर बैठे विजय के सीने पर चाकू से वार किया गया। इसके बाद शव पिछली सीट पर डालकर कार सेक्टर-38 ले जाई गई जहां आरोपी ने साथी की मदद से शव सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद कार सेक्टर-56 के पेट्रोल पंप पर छोड़कर आरोपी भाग निकले। हालांकि, पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की धुंधली तस्वीर मिली है। पुलिस सेक्टर-38 से पेट्रोल पंप तक के अन्य रास्तों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

फॉरेंसिक जांच में चालक और पिछली सीट पर खून के निशान मिले हैं। सूत्रों के अनुसार सीने पर पहला वार इतना गहरा था कि खून के छींटे स्पीडोमीटर तक पहुंचे। हाथ के पास दो और पेट पर एक वार के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम में सीने के गहरे घाव से मौत की पुष्टि हुई है। हमले के बाद शव पिछली सीट पर डाला गया, जहां चालक सीट से अधिक खून मिला। डीएसपी धीरज ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


फिंगरप्रिंट खोलेगा राज
स्टीयरिंग, गियर और दरवाजे के हैंडल से मिले कुछ फिंगरप्रिंट सुरक्षित किए गए हैं। पुलिस इन्हें संदिग्धों के रिकॉर्ड से मिलाएगी। इससे वारदात के समय आरोपियों की कार में मौजूदगी की पुष्टि में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट नहीं तो मोबाइल क्यों ले गए
विजय का पर्स मिल चुका है। इसमें नकदी के साथ यात्रियों से मिले 275 रुपये भी थे इसलिए पुलिस को लूट का मकसद नजर नहीं आ रहा। विजय का मोबाइल अब तक गायब है और स्विच ऑफ है। पुलिस कॉल डिटेल, आखिरी लोकेशन, स्विच ऑफ होने का समय और डंप डाटा खंगाल रही है।


टैक्सी में सवार थे महिला समेत तीन लोग
शुक्रवार रात 12:15 बजे विजय की टैक्सी सेक्टर-56 में लावारिस मिली थी। करीब पांच घंटे बाद सेक्टर-38 में शव मिला। सीसीटीवी में टैक्सी में एक महिला और दो पुरुष सवार दिखे थे। उनकी कार खराब होने पर उन्होंने खरड़ से सेक्टर-28 स्थित हिमाचल भवन तक टैक्सी बुक की थी। पुलिस बुकिंग रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान और भूमिका की जांच कर रही है। रविवार को बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कुराली में विजय के तीन बच्चों ने पिता को अंतिम विदाई दी। पूर्व पार्षद देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि विजय का किसी से विवाद नहीं था और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed