फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   taxi driver beaten auto drivers in front of chandigarh police

टैक्सी वालों ने ऑटो चालकों को पीटा, देखती रही पुलिस

Sun, 19 Jul 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sun, 19 Jul 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
taxi driver beaten auto drivers in front of chandigarh police

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पार्किंग के लिए हुए खूनी संघर्ष में टैक्सी चालकों के खिलाफ लगाई गईं 506 और 427 की अतिरिक्त धाराएं पुलिस के लिए मुसीबत बन गईं।

विज्ञापन


टैक्सी चालकों ने सवारी छोड़ने वाले ऑटो चालकों को पुलिस फोर्स की मौजदूगी में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं स्टेशन परिसर में करीब तीन घंटे सैकड़ों टैक्सी चालक  तलवारें, हॉकी, स्टिक, लाठी और डंडे लहराते हुए नारेबाजी करते रहे। घटना के दूसरे दिन टैक्सी चालकों ने इसे दो राज्यों का विवाद घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह स्टेशन पर यूपी के ऑटो चालकों की मनमर्जी किसी भी सूरत में नहीं चलने देंगे। हालांकि दूसरे दिन हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन के भी तेवर सख्त दिखे। इसके चलते टैक्सी चालकों को जिद से पीछे हटना पड़ा। शनिवार को सुबह साढ़े 9 बजे के बाद दिनभर रेलवे स्टेशन परिसर में टैक्सी चालक हरियाणा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। वह मांग करते रहे कि थाने में घुसकर हमला करने वाले ऑटो चालक गिरफ्तार किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा टैक्सी चालकों पर लगाई गई आईपीसी की धारा 506, 427 को हटाने की मांग करते रहे। अंत में जीआरपी डीएसपी ने टैक्सी चालकों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। फिर टैक्सी चालक शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed