फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tax rates hiked at chandigarh, mp kirron kher permitted proposal in a meeting

बुरी खबरः टैक्स भरने के लिए अब लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी

Fri, 17 Feb 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Feb 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
tax rates hiked at chandigarh, mp kirron kher permitted proposal in a meeting
आयकर विभाग
चंडीगढ़वासियों के लिए बुरी खबर। अब लोगों को टैक्स भरने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी, क्योंकि इसकी दरों में इजाफा कर दिया गया है। सांसद किरण खेर ने कहा कि बेहतर सुख-सुविधाओं के लिए लोगों को अपने हिस्से का टैक्स अदा करने में शरमाना नहीं चाहिए। चंडीगढ़ में रेवेन्यू जुटाने के बहुत कम साधन हैं। सुविधाओं के लिए टैक्स तो देना ही पड़ता है। सांसद यूटी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ देश में इकलौता ऐसा शहर है जहां रहने की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन्हें बनाए रखने के लिए सभी को अपने हिस्से का टैक्स देना बहुत जरूरी है। नगर निगम से बहुत कम रेवेन्यू जुटने के बात पर खेर ने यह कहा। एक सवाल के जवाब में खेर ने कहा कि कितना टैक्स लगे और कैसे लगे यह नगर निगम को तय करना है। लेकिन टैक्स ऐसा होना चाहिए जो लोगों की जेब पर भारी न पड़े और रेवेन्यू भी जुट जाए।
विज्ञापन


यह कह कर सांसद किरण खेर ने टैक्स बढ़ोतरी को अपनी तरफ से हरी झंडी दे दी। खेर ने कहा कि दूसरे शहरों में पार्किंग के प्रति कार 100 रुपये लगते हैं जबकि चंडीगढ़ में महज 5 रुपये लिए जा रहे हैं। पिछले एक दशक से वॉटर टैरिफ नहीं बढ़े हैं जबकि पानी की खपत और मांग लगातार बढ़ी है। रेवेन्यू नहीं जुटा पाने वाले खाली पड़े बूथ, फिश मार्केट और दूसरे कई स्थानों को नीलाम करने के लिए उन्होंने यूटी प्रशासन और नगर निगम दोनों को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कांग्रेसी मेयर पैसा ही नहीं खर्च पाते थे इसलिए बजट कटा

tax rates hiked at chandigarh, mp kirron kher permitted proposal in a meeting
सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
किरण खेर ने कांग्रेस को शहर की दिक्कतों के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मेयर पूरा पैसा ही नहीं खर्च कर पाते थे। जिस कारण प्रशासन को बजट कम मिलता रहा है। भाजपा के मेयर अरुण सूद ने अपने कार्यकाल में सही तरीके से पूरा बजट खर्च किया, इसलिए पिछले साल से 100 करोड़ अधिक बजट मिला। पूर्व मंत्री पवन कुमार बंसल पर हमला बोलते हुए खेर ने कहा कि उनको रेल की पटरियां बेच कर खाने से फुर्सत मिलती तो वह शहर का विकास करवा पाते।

पुलिस का व्यवहार नहीं सुधरा तो खुद निकलूंगी स्कूटी पर
आए दिन सड़कों पर लोगों से होने वाले पुलिस के दुर्व्यव्हार पर सांसद किरण खेर ने कहा कि अब शायद उसे ही स्कूटी लेकर सड़कों पर निकलना पड़ेगा। खुद सड़कों पर ऐसे पुलिस वालों की बैंड बजाउंगी। हालांकि सभी पुलिस कर्मी ऐसे नहीं होते हैं। कुछ लोगों से बहुत ही अच्छा व्यवहार करते हैं। सांसद किरण खेर पुलिस के दुर्व्यवहार केलिए आईजी पुलिस को भी चिट्ठी लिख चुकी हैं। उनकी चिट्ठी लिखे जाने के बाद भी इस तरह की शिकायतें मिलने के सवाल पर सांसद किरण खेर ने स्कूटी पर निकलने की बात कही।

खेर ने कहा कि फिर वह किसी को बिना बताए थोड़ा अलग बनकर शहर का दौरा करने निकलेंगी। खेर ने कहा कि उनकी चिट्ठी के बाद अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग करवाने की जानकारी दी है। बढ़ते अपराध पर सवाल उठाते हुए खेर ने कहा कि इस शहर में ऐसे जघन्य अपराध कभी होते ही नहीं थे जैसे अब हो रहे हैं। अखबार में खबर देखते ही डर लगता है प्रार्थना करती हूं की घटना चंडीगढ़ की न हो। चंडीगढ़ की देखते ही दिल दहल उठता है। उन्होंने कहा कि कुछ चीजें इंसान बोलना चाहता है लेकिन बोल नहीं पाता।

कई कांग्रेसी शामिल होने के लिए काट रहे चक्कर

tax rates hiked at chandigarh, mp kirron kher permitted proposal in a meeting
सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
सांसद खेर ने कहा कि कई कांग्रेसी भाजपा का दामन थामने के लिए चक्कर काट रहे हैं। लेकिन वह सही व्यक्ति के पास नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने एफएंडसीसी सदस्यों के चुनाव में पार्षद हीरा नेगी की हार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। खेर ने कहा कि इसमें पार्टी स्तर पर जांच चल रही है।

पंजाब पैनल न भेजे तो यूटी कैडर से भरे जाएं पद
शहर में अधिकारियों और डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी खेर ने उठाया। खेर ने कहा कि पंजाब को अधिकारियों के लिए जल्द पैनल भेजना चाहिए। डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने केलिए उन्होंने होम अफेयर्स की स्टैंडिंग कमेटी को चिट्ठी भी लिखी है। चिट्ठी में लिखा है कि अगर पंजाब डॉक्टरों के लिए पैनल भेजने में असफल रहता है तो यूटी कैडर से यह पद भर लिए जाएं ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed