फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tashan, Punjab University Student Center Popular for Dishes and Food

चंडीगढ़ में सस्ते और लजीज व्यंजनों का गढ़ है पंजाब यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट सेंटर, बेझिझक जाइए

Sat, 22 Feb 2020 03:15 PM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, चंडीगढ़
सुशील कुमार, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Feb 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Tashan, Punjab University Student Center Popular for Dishes and Food
स्टूडेंट सेंटर पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में खाने की दुकानें तो बहुत हैं, लेकिन सस्ते व लजीज व्यंजन का स्वाद हर जगह नहीं मिल पाता। एक जगह ऐसी है, जो इन दोनों कमियों को पूरा करती है। यह जगह पंजाब विश्वविद्यालय का स्टूडेंट सेंटर है। 11 दुकाने और स्वाद भी सबका अलग। मिनी पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर यह बना हुआ है। यहां का कॉकटेल समोसा दूर-दूर तक प्रसिद्ध है, जो महज तीन रुपये में मिलता है। 10 रुपये के तीन समोसे यहां मिलते हैं। 11 तरह की आइसक्रीम व 20 प्रकार के शेक मिलते हैं।
विज्ञापन


डोसे का स्वाद बिल्कुल अलग
यूनिवर्सिटी में 16 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा पा रहे हैं। इन विद्यार्थियों के खाने के लिए स्टूडेंट सेंटर पर शॉप खोली गई हैं जो वर्षों से चली आ रही हैं। यहां विद्यार्थियों की पॉकेट के हिसाब से खाने के आइटमों के दाम तय हैं। सस्ता होने के साथ स्वादिस्ट भी खूब है, ऐसे में बाहर से लोगों की आवक भी शुरू हो गई है। दिनभर यहां खाने के लिए मेला लगता है। दिन में 12 बजे से 3 बजे तक यहां खाना या अन्य आइटम लाइन में लगकर ही मिलते हैं। यहां का डोसा अपने में अलग है, जो नारियल की चटनी से घोटकर बनाया जाता है। मूल्य भी 40 रुपये से 80 रुपये के बीच है।
विज्ञापन

स्वाद ऐसा की उंगली चाटते रहे जाएंगे

बर्गर, सैंडविच, मनचूरियन, फुटलांग, ग्र्रोनी, कॉकटेल समोसा सामान्य दाम के साथ है। कॉकटेल समोसा पनीर, मटर दाना व आलू के साथ तैयार होता है। इसका मूल्य प्रति समोसा तीन रुपये है। वहीं अन्य आइटमों के रेट 25 रुपये से 80 रुपये तक हैं। यहां आइसक्रीम ब्लू करकोवा मिलती है जो अपने में अलग है। मूल्य भी 50 रुपये है। इसी तरह ग्रेनाडाइन, फ्रेज, वाटरमेलोन आदि आइसक्रीम प्रसिद्ध हैं।

शेक की बात करें तो यहां आरेंज, चॉकलेट, मैंगो, बनाना, बटर स्कॉच, चीकू, वनिला, मिल्क शेक आदि शामिल हैं। इनका स्वाद लोगों को यहां खीच लाता है। साथ ही रुपये की बचत यहां होती है। इसके अलावा सरसों का साग व मक्के की रोटी यहां की अलग डिस है, जो सर्दियों में अधिक खाई जाती है। मटर व मशरूम से बने आइटम भी यहां अलग स्वाद देते हैं।

आप भी जा सकते हैं खाने
ऐसा नहीं है कि पंजाब यूनिवर्सिटी के अंदर स्टूडेंट सेंटर है तो आप खाने नहीं जा सकते। यहां पर कोई भी आकर खाना खा सकता है। इसके लिए कोई भी मनाही नहीं है। रविवार को कई लोग अपनी पूरी फैमिली के साथ लंच का लुत्फ उठाने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed