फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tashan, Chandigarh Engineer Rohit Invented JCB Machine Based on Battery

नार्वे में हिट हुआ रोहित का जेसीबी, डीजल की जगह बैट्री से दौड़ेगा, प्रदूषण भी नहीं होगा इससे

Tue, 18 Feb 2020 02:41 PM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, चंडीगढ़
नीरज कुमार, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 18 Feb 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Tashan, Chandigarh Engineer Rohit Invented JCB Machine Based on Battery
जेसीबी मशीन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ के रोहित शर्मा ने कमाल का जेसीबी बनाया। यह जेसीबी डीजल की बजाय बिजली से चालित बैट्री से नार्वे में दौड़ेगा। सबसे बड़ी खूबी इसकी यह है कि इसके चलने से प्रदूषण नहीं फैलेगा। नार्वे की कंपनियों को भी इस जेसीबी का इंतजार है। साथ ही जितनी पावर से डीजल का जेसीबी काम करता है उतनी ही ताकत से यह जेसीबी भी काम करेगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर 38 निवासी युवा इंजीनियर रोहित शर्मा ने छह माह पहले हाइड्रोपावर एनर्जी स्टोरेज करके उस पर रिसर्च किया। छह माह तक उन्होंने कई प्रयोग किए और उसके बाद कमाल की मशीन बनाई। यह मशीन जेसीबी है। यह जून माह में बाजार में आएगा। इस जेसीबी के जरिये रोहित ने चंडीगढ़ का नाम भी रोशन किया।
विज्ञापन


पीटीयू से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद रोहित शर्मा नार्वे गए और वहां से एमटेक किया। उसके बाद वहीं नार्वे की राजधानी ओस्लो की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। बेहतर कार्य की बदौलत वह कैटर पिलर कंपनी में प्रोजेक्ट हेड बन गए। रोहित शर्मा पिछले चार वर्षों से नार्वे में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह रिसर्च के बाद परिणाम आए सामने

रोहित शर्मा का कहना है कि डीजल से चलने वाले जेसीबी तो बहुत हैं लेकिन उनसे प्रदूषण फैल रहा है। साथ ही ईंधन खर्च भी अधिक आता था। इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने रिसर्च किया और बैट्री चालित जेसीबी तैयार किया है जो जल्द ही सबसे सामने आएगा। इस जेसीबी का वजन 10 टन होगा। मशीन की खासियत यह है कि यह शोर भी नहीं करेगी। बैट्री से चलने के कारण प्रदूषण भी नहीं फैलाएगा। बड़े-बड़े शहरों में कंस्ट्रक्शन के काम में यह मशीन बहुत ही कारगर होगी।

नहीं होगा कार्बन उत्सर्जन
इस मशीन की एक और खासियत है कि यह जीरो प्रतिशत कार्बन उत्सर्जित करेगी। उन्होंने बताया कि 10 मेगावाट बिजली क्षमता की बैट्री से यह जेसीबी दौड़ेगा। यह पहली इलेक्ट्रिक मशीन होगी। रोहित शर्मा के पिता प्रदीप शर्मा अपने बेटे के इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अमेरिका की कंपनी में उनका बेटा काम कर रहा है। रोहित शर्मा की जेसीबी की उपलब्धि के कारण अमेरिका से नौकरी का ऑफर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed