फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Tarsem Singh murder accused Sarvjeet Singh declared fugitive, posters put up at Tarn Taran house

Punjab: तरसेम सिंह हत्याकांड का आरोपी सर्वजीत सिंह भगोड़ा घोषित, तरनतारन के घर पर लगाए गए पोस्टर

Thu, 25 Apr 2024 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 03:48 PM IST
सार

28 मार्च की सुबह बाइक सवार दो शूटरों ने नानकमत्ता में डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोपी एक लाख के इनामी शूटर सर्वजीत सिंह को अब भगोड़ा करार दे दिया गया है।

विज्ञापन
Tarsem Singh murder accused Sarvjeet Singh declared fugitive, posters put up at Tarn Taran house
आरोपी के गांव पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में 28 मार्च को डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या करने के आरोपी एक लाख के इनामी शूटर सर्वजीत सिंह को भगोड़ा करार दे दिया गया।
विज्ञापन


खटीमा के सिविल जज अमित भट्ट की तरफ से भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई करने के बाद उत्तराखंड की पुलिस ने तरनतारन जिले के गांव मियांविंड में पहुंचकर आरोपी के घर पर पोस्टर भी लगा दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टरों की सूची में सर्वजीत सिंह का नाम
उत्तराखंड पुलिस करीब तीन घंटे तक गांव में रही। गांव के विभिन्न चौक-चौराहों पर भी सर्वजीत के भगोड़ा होने के पोस्टर लगाए गए हैं। तरनतारन के डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि सर्वजीत के भगोड़े होने बाबत गांव में मुनादी भी कारवाई गई है। बता दें कि सर्वजीत सिंह गैंगस्टरों की सूची में आता है। 12 वर्ष पहले अपराध की दुनिया से जुड़े सर्वजीत ने दो वर्ष पहले भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू पर भी जानलेवा हमला किया था। आरोपी के विरुद्ध नशा तस्करी का केस भी दर्ज है।

28 मार्च को हुई डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या 
डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या कर फरार एक लाख का इनामी शूटर सर्वजीत सिंह चार सप्ताह बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर है। अब माना जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए वेशभूषा बदलकर वह अलग-अलग राज्यों में भाग रहा है। इसे देखते पुलिस ने दूसरे राज्यों में भी मुखबिरों को लगा दिया है। वहीं, इनामी शूटर से मिलते-जुलते चेहरों से उसकी फोटो का मिलान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed