फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tarn Taran by-election: AAP names former MLA Harmeet Sandhu as its candidate

तरनतारन उपचुनाव : पूर्व विधायक हरमीत संधू को आप ने बनाया प्रत्याशी

Fri, 03 Oct 2025 11:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tarn Taran by-election: AAP names former MLA Harmeet Sandhu as its candidate
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़/तरनतारन। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन उपचुनाव के मद्देनजर पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू का नाम बताैर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। तरनतारन में ही एक कार्यक्रम व जनसभा के दाैरान सीएम ने संधू को मंच पर बुलाया और उन्हें इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित किया। सीएम ने इस दाैरान जीत का दावा करते हुए मतदाताओं से पूर्ण समर्थन मांगा और तरनतारन में विकास की रफ्तार और तेज करने का दावा किया। आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद यह सीट जून में खाली हो गई थी। चुनाव आयोग ने अभी उपचुनाव की तारीख घोषित नहीं की है लेकिन आप ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। इस घोषणा से स्थानीय समर्थकों के बीच काफी उत्साह दिखा। हरमीत सिंह संधू यहां से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे 2002 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जबकि 2007 और 2012 में शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर चुने गए थे। 2017 और 2022 के चुनावों में वे हार गए थे। जुलाई 2025 में संधू शिअद छोड़कर आप में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article