फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tanzanian farmers will learn Haryana farming techniques

Haryana News: हरियाणा की खेती तकनीक सीखेंगे तंजानिया के किसान, HAU से किया अनुबंध

Thu, 13 Jul 2023 07:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Jul 2023 07:15 PM IST
सार

विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने बताया कि इस समय तंजानिया के शहर दार-ए-सालाम में 47वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला चल रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशन में हरियाणा का एक प्रतिनिधित्व मंडल तंजानिया में व्यापार एवं शिक्षा के अवसर तलाशने व उन्हें बढ़ावा देने के लिए दौरे पर है।

विज्ञापन
Tanzanian farmers will learn Haryana farming techniques
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) की उन्नत कृषि तकनीकों व नवाचारों का तंजानिया के किसानों को भी लाभ मिलेगा। एचएयू की प्रौद्योगिकी से तंजानिया के किसान कृषि उत्पादन बढ़ाकर व नए स्टार्टअप तैयार कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगे। इसी कड़ी में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (सीसीएचएयू)और तंजानिया के मोरोगोरो स्थित सोकोइन कृषि विश्वविद्यालय के बीच आपसी सहयोग से कृषि में अनुसंधानों व नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए एक अनुबंध हुआ है। 

विज्ञापन


सीसीएचएयू व कृषि महाविद्यालय और तंजानिया के सोकोइन कृषि विश्वविद्यालय की ओर से वहां के कुलपति प्रो. रापहियल.टी. चिबूंडा ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू के अनुसार सीसीएचएयू के वैज्ञानिक, शोधार्थी व विद्यार्थी मिलकर नवीन अनुसंधानों की सहायता से किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने बताया कि इस समय तंजानिया के शहर दार-ए-सालाम में 47वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला चल रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशन में हरियाणा का एक प्रतिनिधित्व मंडल तंजानिया में व्यापार एवं शिक्षा के अवसर तलाशने व उन्हें बढ़ावा देने के लिए दौरे पर है। 50 सदस्यीय इस प्रतिनिधित्व मंडल में हरियाणा सरकार के उच्चाधिकारी, व्यापारी एवं चार विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं अधिकारीगण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के वैज्ञानिक देंगे प्रशिक्षण

सीसीएचएयू के वैज्ञानिक कृषि की व्यवसायिक व नई तकनीकों के संबंध में प्रशिक्षण देंगे, जिससे कि तंजानिया और भारत में कृषि इंजीनियरिंग में संकाय का आदान-प्रदान, प्रशिक्षण, अनुसंधान और कृषि विस्तार गतिविधियों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। दोनों विश्वविद्यालय सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे और एक-दूसरे का सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed