फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tanzania seeks cooperation from Haryana for skill training in IT and sports.

Chandigarh News: आईटी व खेल में कौशल प्रशिक्षण के लिए तंजानिया ने हरियाणा से मांगा सहयोग

Fri, 06 Dec 2024 07:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Tanzania seeks cooperation from Haryana for skill training in IT and sports.
तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात
विज्ञापन

चंडीगढ़। तंजानिया के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में जांजीबार-तंजानिया की सूचना, संस्कृति, कला, युवा मामले और खेल मंत्री ताबिया मौलिद माविता और संयुक्त गणराज्य तंजानिया के उच्चायोग के पूर्णाधिकारी मंत्री फानूएल मथिया शामिल रहे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आईटी और खेल में कौशल प्रशिक्षण के लिए हरियाणा से सहयोग मांगा। हरियाणा के सहयोग से आईटी क्षेत्र में लगभग तीन लाख पेशेवरों के कौशल प्रशिक्षण में गहरी रुचि व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को हरियाणा सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने खेलों के क्षेत्र में हरियाणा से सहयोग मांगा। प्रतिनिधिमंडल ने दार-एस-सलाम, डोडोमा और अरूशा क्षेत्रों में अपने तीन स्टेडियमों के लिए हरियाणा से कोच और प्रशिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए सहयोग की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सीएम नायब सिंह सैनी को तंजानिया-जांजीबार आने का निमंत्रण दिया। सैनी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में भागीदार देश के रूप में तंजानिया की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed