{"_id":"62a10bbf7ada7106aa255099","slug":"tania-bhatia-and-harleen-deol-get-place-in-odi-team-chandigarh-news-pkl453107473","type":"story","status":"publish","title_hn":"तानिया भाटिया और हरलीन देयोल को वनडे टीम में मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तानिया भाटिया और हरलीन देयोल को वनडे टीम में मिली जगह
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीसीसीआई ने श्रीलंका टूर के लिए भारतीय महिला टी-20 और वनडे टीमों की घोषणा कर दी है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज 23 जून और दो वनडे मैचों की शृंखला 4 जुलाई से शुरू होगी। वनडे मैचों के लिए शहर की खिलाड़ी तानिया भाटिया और हरलीन देयोल का चयन भारतीय टीम में किया हुआ है। दोनों महिला खिलाड़ी इससे पहले भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम का लगातार हिस्सा रही हैं। मई महीने में भारत में टी-20 चैलेंज ट्रॉफी में सुपरनोवाज से तानिया भाटिया और ट्रेबलेजर्स से हरलीन देयोल खेली थीं।
सेक्टर-36 से ली क्रिकेट की ट्रेंनिंग
तानिया भाटिया और हरलीन देयोल ने अपने क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग सेक्टर- 36 स्थित जीएनपीएस अकादमी से ली। यहां पर सीनियर कोच रहे आरपी सिंह ने इन दोनों को कड़ी ट्रेनिंग दी थी। आरपी सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। इनसे ट्रेंनिंग लेने के बाद इन दोनों ने पहले पंजाब की टीम से खेलना शुरू किया। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाई। तानिया भाटिया सेक्टर-36 की रहने वाली हैं, वहीं हरलीन देयोल मोहाली के सेक्टर- 80 की रहने वाली हैं।