फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tania and Harleen selected in Women's T20 Challenge

महिला टी-20 चैंलेज में तानिया और हरलीन का चयन

Tue, 17 May 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tania and Harleen selected in Women's T20 Challenge
चंडीगढ़। बोर्ड कंट्रोल ऑफ इंडिया (बीसीसीआई) ने आगामी महिला टी-20 चैलेंज के लिए टीमों के कप्तान और खिलाड़ियों की घोषणा की कर दी है। चंडीगढ़ और मोहाली की महिला खिलाड़ी भी टी-20 चैंलेज की एक टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

सुपरनोवाज टीम की कप्तान हरमनप्रीत को बनाया गया है। इस टीम में शहर की विकेटकीपर और बल्लेबाज तानिया भाटिया, मोहाली की ऑलराउंडर हरलीन देयोल को शामिल किया गया है। यह दोनों महिला क्रिकेटर भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम का पिछले कुछ वर्षों से हिस्सा रही हैं और टी-20 चैंलेज में सुपरनोवाज टीम का हिस्सा रहीं हैं।
विज्ञापन

मुकाबले पुणे के एमसीए स्टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे। सुपरनोवाज, ट्रेबलेजर्स, विलोस्टी नाम से तीन टीमें टूर्नामेंट में खेलेंगी। इन टीमों में भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला क्रिकेट खिलाड़ी शिरकत करेंगी। सभी टीमों में 16-16 खिलाड़ी होंगे। ऑल इंडिया महिला चयनकर्ता कमेटी की ओर से तीनों टीमों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-36 में ली क्रिकेट की ट्रेनिंग
तानिया भाटिया और हरलीन देयोल ने क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग सेक्टर-36 स्थित जीएनपीएस अकादमी से ली। यहां पर सीनियर कोच रहे आरपी सिंह ने इन दोनों को ट्रेनिंग दी। इसके बाद इन दोनों ने पहले पंजाब की टीम से खेलना शुरू किया। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed