{"_id":"5ef8a8b98ebc3e431c2363e5","slug":"tampering-by-commenting-on-a-woman-returning-home-case-filed-chandigarh-news-pkl3795724161","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रही महिला को कमेंट करके की छेड़छाड़, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौट रही महिला को कमेंट करके की छेड़छाड़, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-33/45 लाइट प्वाइंट के पास मार्केट से घर लौट रही एक महिला से एक युवक ने कमेंट करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को धमकी भी दे डाली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 354, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह शनिवार को किसी काम से गई थी। इस दौरान मार्केट से घर लौटने लगी तो सेक्टर-33/45 लाइट प्वाइंट के पास एक युवक उसे कमेंट करके छेड़छाड़ करने लगा। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसने धमकी भी दे डाली। इस दौरान आरोपी महिला को शोर मचाते देख वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस मामला दर्ज करके अब आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार 26 जून को सेक्टर 45 में एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की थी। मामले में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी जसविंदर को गिरफ्तार किया था।