फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Talks Between Aam aadmi Party and farmers had broken on seat-sharing in Punjab Assembly Election

पंजाब का रण: सीट बंटवारे पर टूटी आप और किसानों की बात, 60 सीटें मांग रहा था किसान मोर्चा, दस सीट पर अड़ी आप

Tue, 11 Jan 2022 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 01:42 PM IST
सार

किसान आंदोलन फतेह करने के बाद पंजाब की 22 किसान जत्थेबंदियां चुनाव लड़ रही हैं। इसके लिए उनके द्वारा संयुक्त समाज मोर्चा का भी गठन किया है। जिसका प्रमुख किसानों ने किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल को घोषित किया है।

विज्ञापन
Talks Between Aam aadmi Party and farmers had broken on seat-sharing in Punjab Assembly Election
अरविंद केजरीवाल और बलबीर राजेवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में हो रहे विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और किसानों के बीच गठबंधन को लेकर हो रही बातचीत टूटने की बड़ी वजह सामने आई है। दोनों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाने के कारण गठबंधन सिरे नहीं चढ़ पाया। संयुक्त समाज मोर्चा की ओर से 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की जा रही थी, जिसको आप ने सिरे से खारिज कर दिया था। आप ने किसानों के लिए गठबंधन के तहत 10 सीटों का प्रस्ताव दिया था, जिसको किसानों ने ठुकरा दिया था।

विज्ञापन


किसान आंदोलन फतेह करने के बाद पंजाब की 22 किसान जत्थेबंदियां चुनाव लड़ रही हैं। इसके लिए उनके द्वारा संयुक्त समाज मोर्चा का भी गठन किया है। जिसका प्रमुख किसानों ने किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल को घोषित किया है। आंदोलन समाप्त होने के बाद किसानों की पंजाब में महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किसानों के संयुक्त मोर्चा के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा की गई। इसकी पुष्टि आप के नेता और किसान नेताओं के द्वारा भी की गई, लेकिन अब दोनों के बीच सीट बंटवारे पर बात नहीं बन पाने के कारण दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आप के करीबी सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच गठबंधन रद्द होने की बड़ी वजह सीट बंटवारा रही है। किसानों के मोर्चा के द्वारा आप से चुनाव में 60 सीटों पर लड़ने की मंशा जताई गई थी। जिस पर आप ने इनकार कर दिया था और उन्हें 10 सीटों का प्रस्ताव दिया था। पार्टी के इस प्रस्ताव को किसानों ने खारिज कर सूबे की 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप घोषित कर चुकी 109 प्रत्याशी

किसानों से बातचीत टूटने के बाद आम आदमी पार्टी लगातार प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। अब तक राज्य की 109 सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इनमें पंजाब के गायक, कलाकार, पूर्व अधिकारी और दूसरी पार्टियों से आए कुछ बड़े राजनीतिक चेहरों को पार्टी ने शामिल किया है।

एकजुट होने लगे किसान

आप के साथ बातचीत टूट जाने के बाद किसान एकजुट होना शुरू हो गए हैं। हरियाणा के किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी भी संयुक्त संघर्ष पार्टी के साथ चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं। हालांकि अब वह पंजाब की 22 किसान जत्थेबंदियों से बने संयुक्त समाज मोर्चा के साथ गठबंधन की तैयारी कर रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि सूबे को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए हरियाणा और पंजाब के किसानों का एक होना जरूरी है।

पंजाब में किसानों का मजबूत आधार

पंजाब में किसानों का मजबूत आधार है। राज्य की 117 सीटों में 77 विधानसभा ऐसी सीटें हैं जो खेती-किसानी से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल किसानों के चुनाव लड़ने पर उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। कोई भी दल का नेता उन पर सीधे हमला नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed