Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tales of heroism from the 1971 war will resonate in 200 government schools.

Chandigarh News: 200 सरकारी स्कूलों में गूंजेंगी 1971 युद्ध की वीरगाथाएं

Fri, 06 Nov 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tales of heroism from the 1971 war will resonate in 200 government schools.
1971 का युद्ध भारतीय सेना के इतिहास की बड़ी जीत में से एकः कटारिया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में पहली बार दिसंबर महीने में विद्यार्थियों को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानियां सुनाई जाएंगी। इसके लिए शहर के 200 स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से बच्चों को भारतीय सैनिकों की बहादुरी, संघर्ष और देश के लिए दिए गए बलिदान के बारे में जानकारी दी जाएगी।
सेक्टर-26 के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि 1965 और 1971 के युद्ध में भारतीय सैनिकों ने जिस साहस और बहादुरी से देश की रक्षा की, उससे आज की युवा पीढ़ी को परिचित कराना जरूरी है। वर्ष 1971 का युद्ध भारतीय सेना के इतिहास की बड़ी जीत में से एक है। इस युद्ध में भारतीय सेना की जीत के बाद पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बना था। युद्ध के दौरान करीब 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। यह जीत भारतीय सेना के साहस और शौर्य का प्रतीक है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने बताया कि जंग की कहानियां कार्यक्रम के माध्यम से सैनिकों की वीरता और बलिदान की गाथाएं स्कूलों और कॉलेजों तक पहुंचाई जाएंगी। 16 दिसंबर को मनाए जाने वाले विजय दिवस तक शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें कविता पाठ, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed