फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Talentalgia Smashers won the tie to win the Chandigarh Cricket League 2025 title

Chandigarh News: टैलेंटेल्जिया स्मैशर्स ने जीता टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग 2025 का खिताब जीता

Mon, 08 Dec 2025 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Talentalgia Smashers won the tie to win the Chandigarh Cricket League 2025 title
चंडीगढ़। टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग 2025 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में टैलेंटेल्जिया स्मैशर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साइब्रेन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस को 8 विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया। यह मुकाबला सेक्टर 97 लॅचिंग पैड क्रिकेट अकादमी में खेला गया।
विज्ञापन

टैलेंटेल्जिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। साइब्रेन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस ने निर्धारित ओवरों में 168/6 का मजबूत स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टैलेंटेल्जिया स्मैशर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 169/2 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। फाइनल के मैन ऑफ द मैच हितेश रहे, जिन्होंने 33 गेंदों पर 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन

हितेश को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया, जिन्होंने कुल 479 रन बनाए और 6 विकेट भी लिए। गौतम को 17 विकेट लेने पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब मिला। अभिषेक को टूर्नामेंट में सर्वाधिक 15 छक्के लगाने के लिए सम्मानित किया गया। जबकि सनी को सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed