फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Take care of your health while preparing for Chhath; celery and fennel drink will become a treasure of energy.

Chandigarh News: छठ की तैयारी में रखें सेहत का ख्याल, अजवाइन-सौंफ ड्रिंक बनेगा ऊर्जा का खजाना

Tue, 21 Oct 2025 07:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Oct 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Take care of your health while preparing for Chhath; celery and fennel drink will become a treasure of energy.
आहार विशेषज्ञ की सलाह- पैक्ड जूस और तले-भुने से रहें दूर, हल्का भोजन और हाइड्रेशन है जरूरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। छठ पर्व की भक्ति और अनुशासन भरी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह पर्व जहां आस्था का प्रतीक है, वहीं लंबे निर्जला व्रत के कारण शरीर की सहनशक्ति की भी परीक्षा लेता है। ऐसे में व्रतधारियों के लिए संतुलित आहार और हाइड्रेशन बेहद जरूरी है। पीजीआई की वैज्ञानिक और आहार विशेषज्ञ डॉ. रेखा कौशिक ने व्रत को सहज और स्वस्थ बनाने के लिए खास सुझाव दिए हैं।
डॉ. रेखा के मुताबिक, छठ का व्रत भले ही कठिन हो, लेकिन सही तैयारी से इसे आसानी से पूरा किया जा सकता है। व्रत से पहले तला-भुना या मसालेदार भोजन छोड़कर हल्का और पौष्टिक आहार अपनाएं। दाल, चावल, सब्जी, दही और मौसमी फल न केवल पाचन को दुरुस्त रखते हैं बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं। उन्होंने पैक्ड जूस, चाय और कॉफी से परहेज की सलाह दी, क्योंकि ये डिहाइड्रेशन बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

नारियल पानी और हल्का भोजन लेना उत्तम
डॉ. रेखा ने व्रतधारियों को घर पर बना अजवाइन-सौंफ का ड्रिंक पीने की सलाह दी। इसमें थोड़ी चीनी या शहद मिलाकर पीने से पेट हल्का रहता है। गैस की समस्या नहीं होती और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यह ड्रिंक व्रत के दौरान और व्रत खोलते समय भी फायदेमंद है। इसके साथ नारियल पानी और हल्का भोजन लेना उत्तम है। व्रत से पहले नट्स, ड्राई फ्रूट्स और फलों का सेवन बढ़ाने से विटामिन और मिनरल्स की कमी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed