{"_id":"b9bfd89d5badc4784c8aa583a6f92322","slug":"tagore-theatre-in-sector-18-on-singing-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गीत गाता चल’ में 27 गायकों ने गीतों से जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गीत गाता चल’ में 27 गायकों ने गीतों से जमाया रंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 31 Mar 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रणव एंटरटेनर्स की ओर से रविवार को टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में ‘गीत गाता चल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें उत्तर भारत के करीब 27 गायकों ने हिस्सा लिया। सभी ने पुराने गीतों से वहां मौजूद श्रोताओं को बीते दिनों की याद दिला दी।
कार्यक्रम की शुरूआत आमने-सामने फिल्म के गीत ‘कभी रात-दिन हम दूर थे’ से हुई। इसका श्रोताओं ने तालियों से अभिनंदन किया।
इंडियन आइडल फेम दिव्या भट्ट ने अपनी सुरीली आवाज में ‘रंग-रंग के फूल खिले हैं’ गाया तो लोग भी साथ में गुनगुना उठे। प्रणव ग्रुप के डायरेक्टर मनमोहन लखेड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम से हम सभी को पुराने गीतों का आनंद उठाने का मौका मिला। साथ ही इन गीतों से जुड़े कुछ मनोरंजक तथ्य भी बताना चाहते थे।
ग्रुप के चेयरमैन एमएन शुक्ला ने बताया कि पुराने गीतों में काफी आनंद आता था, जिससे सुनने वाले को भी काफी आराम मिलता था। पुराने गीतों पर कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे एक मुख्य वजह यह भी थी कि पांच साल में ग्रुप का यह दसवां कार्यक्रम है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में लवली विनोद ने संगीत कंपोस किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल सेक्रेटरी हरियाणा राम निवास बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा एस अजीत सिंह, मैरीन इंजीनियर, गेस्ट ऑफ ऑनर थे।
विज्ञापन